*कोरोना महामारी अभी खत्म नही, सावधानी एवं सर्तकता की आवश्यता-कलेक्टर जिले में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न*
जिला शहडोल मध्य-प्रदेश

*कोरोना महामारी अभी खत्म नही, सावधानी एवं सर्तकता की आवश्यता-कलेक्टर*
*जिले में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न*
*शहडोल(चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ)25 फरवरी 2021-*
कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थित में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया कि सभी चिन्हित एवं टीका न लगवाने वाले लोगो को टीका लगाया जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 महामारी अभी खत्म नही हुई है
और अधिक सर्तकता एवं साॅवधानी की आवश्यकता है, सभी शासन के प्रोटोकाॅल का पालन जैसे- मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार साबुन से हाथ धोना चाहिए।
उन्होंने समीक्षा के दौरान जिले की प्रसव केन्द्रों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा कलेक्टर ने कहा कि एएनसी रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि एचआईएमएस एवं आरसीएच पोर्टल में दर्ज आॅकड़ो में भिन्नता न रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र शहडोल में पोर्टल में एंट्री बढ़ाने के लिए कोविड-19 के जिला टीम का उपयोग किया जाएं। बच्चो एवं गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से कार्य करंे। खएड चिकित्सा अधिकारी दर्ज कराएं जा रहे पोर्टल इंट्री का प्रतिदिन माॅनिटरिंग करें।
बैठक में कलेक्टर ने एनसीडी डैस बोर्ड, राष्ट्रीय अधत्व निवारण, राष्ट्रीय परिवार कल्याण, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं वेक्टर जनित रोगो के नियंत्रण हेतु जिले में किए गए कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसा प्रचार-प्रसार करें कि सभी संभावित मरीज अपनी जाॅच कराएं।
कलेक्टर ने जिले के सभी लैब ट्रेक्निशियन को आॅरिएन्टेशन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि एनआरसी में एक भी बेड़ अनावष्यक रिक्त न रहे। सभी सीडीपीओ बीएमओ एवं उनके सुपरवाईजर तथा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि एनआरसी में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चे भर्ती कराएं एवं उनके डिस्चार्ज होने पर उनका अनुसरण भी करें।
कलेक्टर ने पूरक पोषण आहार टेक होम राशन की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला बाल विकास द्वारा पोषित संदर्भ सेवाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि शौर्य दलो का गठन समय-सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें एवं प्रधानमंत्री मातृ योजना का लाभ देने के लिए इसका भरपूर प्रचार-प्रसार भी किया जाएं।
कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके अधिनस्थ जो भी आॅगनबाडी केन्द्र एवं स्वास्थ्य संस्थाएं मुख्य मार्ग से नही जुड़ी है, उनकी सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को उपलब्ध कराएं, जिससे जिला पंचायत से केन्द्रों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क बनवायी जा सके
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लरोकर, डीएचओ-1 डाॅ0 के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डाॅ0 योगेन्द्र पासवान, सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यक्रम अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी सहित सभी बीएमओ एवं सीडीपीओ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




