*ग्राम पंचायत चोलना में बस स्टैंड के पास गिरी बिजली कि तार, रोड हुआ अवरुद्ध*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

*ग्राम पंचायत चोलना में बस स्टैंड के पास गिरी बिजली कि तार, रोड हुआ अवरुद्ध*
ग्राम पंचायत चोलना मैं बस स्टैंड के पास दुर्गा मंदिर के पीछे एक पीपल का पेड़ है जो पूरी तरह सूख गया है अचानक रात 9:00 बज के 20 मिनट में एक डाल टूट गया।
दगाल के बिजली की तार में पड़ने से पूरा तार मेन रोड में आ गया।यह लापरवाही ग्राम पंचायत की है या फॉरेस्ट विभाग कि या बिजली विभाग की ईश्वर ही जाने।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सूखा पेड़ ग्राम पंचायत में था तो इस पेड़ को पहले से कटवाया जा सकता था लेकिन नहीं करवाया गया। इस घटना के होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह घटना बस स्टैंड के पास होने से वहां पर कुशल केवट नामक व्यक्ति की दुकान में थोड़ा सा नुकसान हुआ है
इस घटना के कारण उसके दुकान में टीना टूट गया। दूसरी ओर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, इस घटना के बाद सूचना मिलने के बाद भी दूसरे दिन शुबह तक विद्युत विभाग का कोई अमला नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों को असुविधायों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लापरवाही पूरी तरह से ग्राम पंचायत चोलना की है जब सूखा पेड़ था तो उसको पहले से कटवाया जा सकता था इससे बहुत सारे दुर्घटनाएं हो सकते थे आते जाते लोगों के ऊपर यदि यह डगाल गिरा या कोई विद्युत तार के चपेट में आ गया तो लोगों के साथ बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

इस घटना से अभी कुछ नहीं हुआ पेड़ होने के कारण अचानक से दुर्घटना हो सकता है अगर किसी बच्चे के ऊपर गिर जाए तो वह बच्चे को काफी हानि पहुंचा सकता है

इसलिए इस पेड़ को कटवाया जाए जिससे ग्राम पंचायत चोलना के ग्रामवासी और आवागवन करने वाले नागरिक सुरक्षित रह सकें। ग्रामवासियों ने इसपर जल्द कार्यवाही करने और लापरवाही से बचने बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए जल्द कार्य कराए जाने कि मांग की है

*देखिए जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर के साथ जैतहरी से ब्लॉक रिपोर्टर :- विकास सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*




