Breaking Newsआगराइंदौरउज्जैनगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरदेशराज्यहोम

*तहसील जैतहरी में धान से लोड ट्रक पलटने से पूर्ण रोड बाधित,आवागमन हुई छतिग्रस्त*

तहसील जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

👉 *बिग ब्रेकिंग न्यूज़* 👈
👉 *उमरिया/शहडोल/अनूपपुर समाचार* 👈

👉 *नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने से रोड हुई जाम* 👈

👉 *तहसील जैतहरी में धान से लोड ट्रक पलटने से पूर्ण रोड बाधित,आवागमन हुई छतिग्रस्त* 👈

👉 *जैतहरी से ब्लॉक रिपोर्टर :-* *विकाश राठौर की रिपोर्ट*👈

👉 *अनूपपुर समाचार -* 👈

अनूपपुर/जिला अनूपपुर,तहसील जैतहरी में ट्रक के पलटने से पूरी तरह से रोड बाधित हो गई एवं आवागमन पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब बात यह है कि यह ट्रक धान से पूरी तरह से लोड थी और किसी के जान को किसी तरह से खतरा नहीं हुआ। नगर पालिका परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 5 में मुख्य मार्ग जोकि पुराने बस स्टैंड से होते हुए गोबरी रोड एवं मुख्य बाजार की ओर जाते हुए कई ग्रामों को जोड़ने और आवागमन के रूप में एकमात्र सड़क है जहां आज तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने की वजह से आए दिन दुर्घटना के आसार बने होते हैं एवं इस रोड का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो किसी दिन एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने के पीछे यह त्रस्त रोड अपनी मिसाल कायम करेगी।
👉 *शासन और नगर परिषद की नाकामी को दिखाती रोड* 👈
एक तरह से यह सड़क नगर पालिका और शासन की नाकामी को पूरी तरह से एक आईने के रूप में दिखा रही है, जिस में आए दिन मोटरसाइकिल एवं फोर व्हीलर चालकों को धन और जान हान किए कड़े तराजू से तो लाकर अपने जीवन को पार करना होता है। बरसात के मौसम में तो आलम यह रहता है कि रोड पर खड्डे हैं कि गड्ढे पर रोड पता ही नहीं चलता।
👉 *आखिर कब होंगे वादे पूरे* 👈
देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार कब बड़े बड़े वादे पूरे होंगे और देखना यह भी लाजिमी होगा कि यह रोड जरूरी है या नागरिकों की सुविधा।बड़े बड़े ठेकेदार और शासन के नुमाइंदों ने जिस तरह से अपने नाकामी को छुपा कर रखा है यह रोड गुहार लगाती हुई कह रही है कि अब मुझे छोड़ दो मुझे समाज के बीच रहना है और इनकी सेवा करनी है।
👉 *कई ग्रामों और मुख्य बाजार को जोड़ती है सड़क* 👈
जी हां आपको बताते हैं कि यह सड़क कई ग्रामों को और मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जो कि बड़े वाहन और बस इत्यादि वाहनों को बाहर से ले जाकर उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा हंड्रेड परसेंट प्रदान करने का कार्य करती है पर इसे शासन के नियमों द्वारा पूरी आजादी ना मिलने की वजह से यह आधे रास्ते पर ही अपना दम तोड़ देती है।

👉 **तहसील जैतहरी से रिपोर्टर विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट** 👈

Related Articles

Back to top button