Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

नगर पंचायत जनकपुर में WBM सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप,अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

नगर पंचायत जनकपुर में WBM सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप,अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

एमसीबी/भरतपुर
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला एमसीबी अंतर्गत भरतपुर विकासखंड की नगर पंचायत जनकपुर में चल रहे WBM (वेट मिक्स मैकडम) सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आंख मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनकपुर विकासखंड के अंतर्गत लगभग सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन इस मार्ग से आते-जाते हैं, बावजूद इसके घटिया निर्माण सामग्री, मानकों की अनदेखी और कार्य की गुणवत्ता पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि इस पूरे मामले में अधिकारी-कर्मचारी आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार WBM रोड निर्माण में न तो निर्धारित मोटाई का पालन किया जा रहा है और न ही गुणवत्तापूर्ण गिट्टी, मुरुम व अन्य सामग्री का उपयोग हो रहा है।

सड़क निर्माण शुरू होने के कुछ ही समय में उखड़ने, धंसने और धूल उड़ने की स्थिति बन गई है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थिति केवल एक विभाग तक सीमित नहीं है,

बल्कि जनकपुर नगर पंचायत में लगभग हर विभाग में भ्रष्टाचार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। विकास कार्य कागजों में पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

नागरिकों ने जिला प्रशासन और राज्य शासन से मांग की है कि WBM सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो जनकपुर की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से पारदर्शिता व जवाबदेही की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button