Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला जबलपुर की धरती पर दौड़ा जोश, नई दिल्ली से जुड़े मुख्यमंत्री सूर्या हाफ मैराथन 2025 में उत्साह की लहर”

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला जबलपुर की धरती पर दौड़ा जोश, नई दिल्ली से जुड़े मुख्यमंत्री सूर्या हाफ मैराथन 2025 में उत्साह की लहर”

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर। सूर्या हाफ मैराथन-2025 के तीसरे संस्करण में इस वर्ष नया जोश और उमंग देखने को मिला।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव रविवार को नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर आयोजन समिति, सेना अधिकारियों व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस विशाल आयोजन को जबलपुर की खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, सेना की आयोजन टीम तथा धावकों से वर्चुअल संवाद भी किया।

लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने बताया कि यह मैराथन जबलपुर को भारत के खेल मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इसके साथ ही युवा वर्ग में खेल-कूद व स्वास्थ्य जागरूकता, शहर को पर्यटन केंद्र के रूप में प्रोमोट करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

मैराथन से प्राप्त आय का एक हिस्सा दृष्टिबाधित केंद्र के उत्थान के लिए समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में 21, 10, 5 और 3 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई,

जिसमें मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से लगभग 10,000 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल मानिक दास राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह उर्फ अन्नू कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में धावक व नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button