Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

निर्वाचन तैयारीयों को लेकर जनपद पंचायत भरतपुर में बैठक आयोजित

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

निर्वाचन तैयारीयों को लेकर जनपद पंचायत भरतपुर में बैठक आयोजित

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

निर्वाचन अधिकारी, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों ने मिलकर की मतदाताओं की सुविधा पर चर्चा

भरतपुर (एमसीबी)।
छत्तीसगढ़ राज्य के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत भरतपुर में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में निर्वाचन अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुखमनती सिंह रहीं, वहीं कोरबा लोकसभा अध्यक्ष श्री रमाशंकर मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया,

जिसमें निर्वाचन कार्य की तैयारियों एवं मतदाता सुविधा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि — निर्वाचन अधिकारी

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएँ जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है

, ताकि दिव्यांगजनों और वृद्ध मतदाताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सभी दलों से सहयोग की अपील

बैठक में पंचायत सचिव, सरपंच, पंच एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह आग्रह किया गया कि वे निर्वाचन कार्यों में सहयोग करें और निष्पक्ष वातावरण बनाए रखें।

अधिकारियों ने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य है कि गरीब और आम जनता को मतदान का पूरा अवसर एवं सुविधा मिले जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

शासन-प्रशासन मिलकर देगा सुगम निर्वाचन का संदेश

जनपद पंचायत भरतपुर में आयोजित इस बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन के दौरान पारदर्शिता, शांति और सुचारु व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे।

Related Articles

Back to top button