जिला पुलिस अधीक्षक ने गोली हत्याकांड का किया खुलासा।
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस अधीक्षक ने गोली हत्याकांड का किया खुलासा।
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत बीते दिनों 28 अक्टूबर को कैमोर में हुए गोली कांड में हुई नीलेश रजक की हत्या के मामले में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक ने उक्त गोली कांड का परत दर परत खुलासा करते हुए जानकारी दी कि नीलेश की हत्या एक सोची समझी साजिश थी, जिसका कारण पूर्व में हुए कई विवाद थे, जिसमें व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी एक कारण थी।
साजिश कुल 8 लोगों ने मिलकर रची थी, गोली चलाने वाला 19 वर्षीय प्रिंस जोसेफ था एवं हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर व कारतूस अमरपाटन निवासी 23 वर्षीय हर्ष सिंह के थे,

जिससे अकरम व लकी अंसारी ने खरीदा था। 8 में से अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 2 आरोपी पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया गया है एवं फरार आरोपीअमन खान, लकी अंसारी और छोटू सिंह की तलाश अभी जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष शर्मा, अखिलेश दहिया, उप निरीक्षक नवीन नामदेव इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही।




