विकसित भारत के निर्माण में जीएसटी सुधार मील का होगा पत्थर साबित
जिला भोपाल मध्य प्रदेश

विकसित भारत के निर्माण में जीएसटी सुधार मील का होगा पत्थर साबित
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश भोपाल।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आर्थिक सुधारों की नई इबारत लिख रहा है।
इसी कड़ी में जीएसटी सुधारों का नया अध्याय “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स” देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
इसी अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार यह सुधार न केवल व्यापारियों बल्कि उपभोक्ताओं को भी लाभ पहुंचाएंगे।
व्यापारियों व उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से कर प्रणाली सरल होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और व्यापार जगत को विकास के नए अवसर मिलेंगे।
रोज़मर्रा की वस्तुओं पर टैक्स का बोझ कम होगा, जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी।
व्यापारियों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस के तहत कर जमा करने और रिटर्न भरने की प्रक्रिया और सरल हो जाएगी।
विकसित भारत’ की दिशा में बड़ा कदम
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
जीएसटी सुधारों के इस नए अध्याय से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
(जनता में उत्साह)
चौक बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने माना कि नई कर प्रणाली से भ्रष्टाचार में कमी आएगी और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में आम लोगों ने मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछे और उनके समाधान प्राप्त किए।
( सरकार का संदेश)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि जीएसटी सुधार केवल कर व्यवस्था में बदलाव नहीं बल्कि विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है। व्यापार और उद्योग जगत को साथ लेकर सरकार अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।”