Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जनपद सदस्य सुखलाल सिंह मराबी का दौरा : सड़क निर्माण, स्कूल प्रांगण पंचायत व्यवस्था की हकीकत सामने आई

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जनपद सदस्य सुखलाल सिंह मराबी का दौरा : सड़क निर्माण, स्कूल प्रांगण पंचायत व्यवस्था की हकीकत सामने आई

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

भरतपुर (एमसीबी)।
जनपद पंचायत भरतपुर के सदस्य एवं निर्माण कार्य समिति के सभापति श्री सुखलाल सिंह मराबी ने गुरुवार (11 सितम्बर 2025) को विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

दौरे के दौरान श्री मराबी ने ग्राम पंचायत पूंजी में बन रही सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इसके बाद वे अमराडण्डी पहुंचे, जहां ग्राम संगठन की महिलाओं से संवाद कर उनके विचार सुने। साथ ही अमराडण्डी स्कूल प्रांगण में बन रहे सीपीटी कार्य का निरीक्षण कर वहां कार्यरत श्रमिकों से जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया।

इसके पश्चात श्री मराबी सिंगरौली सहकारी समिति पहुंचे, जहां कर्मचारियों के खिलाफ किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

किसान सीताराम पाव की ₹7200 की हिस्सेदारी राशि गमन के मामले में उन्होंने जिम्मेदार से बात की। संबंधित अधिकारी ने सोमवार तक समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

दौरे के दौरान वे डोम्हरा पंचायत भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने सचिव की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीणों ने बताया कि सचिव का रवैया मनमाना है, कार्यालय हफ्तों तक बंद रहता है, जिससे पंचायत के कार्यकाज ठप पड़े रहते हैं।

ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याएँ

* पेंशन वितरण में बाधा।
* राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्य लंबित।
* वन अधिकार आवेदन व ग्राम सभा का संचालन सही तरीके से नहीं होना।

ग्रामीणों ने श्री मराबी से पंचायत सचिव का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की।

इस पर उन्होंने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि आम जनता के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही होगी। सुखलाल सिंह मराबी

Related Articles

Back to top button