Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

आबकारी विभाग की बेरियर पर लापरवाही, शराब माफियाओं को मिल रहा संरक्षण

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बेरियर पर लापरवाही, शराब माफियाओं को मिल रहा संरक्षण

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ राज्य जिला एमसीबी भरतपुर विकासखंड अंतर्गत चांटी बेरियर के पास स्थित आबकारी विभाग की बैरियर पर बीते कई दिनों से भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।

यहां पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरियर पर कर्मियों की लापरवाही के चलते अवैध कारोबारियों और तस्करों को खुली छूट मिल रही है।

यह बेरियर मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जिस कारण आए दिन शराब और अन्य अवैध सामान की तस्करी आसानी से की जा रही है।

पहले भी उजागर हो चुका है बड़ा खेल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी इलाके में नकली शराब और अवैध कारोबार को अंजाम दिए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। तब शासन-प्रशासन ने कार्यवाही का दावा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि स्थितियों में कोई खास सुधार नहीं आया।

शासन-प्रशासन की नाकाम कोशिश

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन केवल औपचारिक कार्यवाही करके मामले को दबा देता है। लेकिन जमीनी स्तर पर ना तो निगरानी बढ़ी है और ना ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।
लोगों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भी सबसे ज्यादा लापरवाही इसी क्षेत्र में देखने को मिल रही है।

शराब माफियाओं को मिल रहा संरक्षण!

ग्रामीणों के मुताबिक बेरियर पर कर्मियों की मिलीभगत के चलते शराब माफिया और अवैध कारोबारी बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं।

बेरियर केवल नाम का रह गया है, जबकि हकीकत यह है कि यहां से रोजाना लाखों का अवैध माल बिना रोक-टोक निकल जाता है।

जनता की मांग – कड़ी कार्रवाई हो

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस बेरियर की सख्ती से निगरानी की जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही शराब माफियाओं और अवैध कारोबारियों पर भी कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button