Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जमथान पंचायत में बिजली का संकट एक साल से नहीं बदले गए क्षतिग्रस्त पोल जनजीवन प्रभावित, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जमथान पंचायत में बिजली का संकट एक साल से नहीं बदले गए क्षतिग्रस्त पोल जनजीवन प्रभावित, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की सच्ची खबरें)

भरतपुर (एमसीबी), छत्तीसगढ़।
विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

बीते वर्ष बारिश के दौरान टूटे बिजली के पोल आज तक नहीं बदले गए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मर के पोल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात का मौसम नजदीक है, ऐसे में पोलों को बदलना और भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि बारिश के दौरान उस क्षेत्र में वाहन पहुंचना कठिन हो जाता है।

गांव में लंबे समय से बिजली की आपूर्ति बाधित है।भीषण गर्मी में ग्रामीण बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण नलजल योजना भी ठप पड़ी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास की पोलें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि किसी भी समय हादसा हो सकता है। इससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है।

स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर अब तक उदासीन बने हुए हैं।

ग्रामीणों में विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button