भोपाल शहर में अवैध हथियारो की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
जिला भोपाल मध्य प्रदेश

भोपाल शहर में अवैध हथियारो की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला भोपाल पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल तथा एक जिन्दा राउन्ड बरामद
आरोपी किसी घटना करने की फिराक में रखे था अवैध हथियार
आरोपी के विरूद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी अपने पास रखता था अबैध हथियार
अवैध हथियारो को खरीदने व बेचने के संबंध में पूछताछ जारी है ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच भोपाल स्टाफ मायनर एक्ट एवं संपत्ति संबंधी अपराध की तलाश पतारसी में इलाका भ्रमण करते हुए जहाँगीराबाद होते हुए
जिंसी चौराहा पहुँचा कि विश्वनीय मुखबिर ने सूचना दिया कि स्लाटर हाउस के सामने मारूति सुजुकी माय कार के वर्क शाप के पास एक व्यक्ति जिसका हुलिया पैंट एवं चौकडी की सफेद क्रीम रंग की शर्ट पहने है
सिर पर टोपा लगाये है एवं चश्मा पहने हुए है एवं दाढी मूछ रखे है
जिसके पास पिस्टल एवं कारतूस है
सूचना विश्वनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये रवाना हए । उसके बाद हमराह स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान के थोडे पहले पहुँचा
जहाँ पर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति स्लाटर हाउस के सामने मारूति सुजुकी मय कार के वर्क शाप के पास खडा दिखा
जिसे हमराह स्टाफ मदद से घेराबंदी कर पकडा जिससे उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम इमरान अहमद पिता हाजी इरफान उम्र 54 साल निवासी म.न. 32/1 गली नंवर 2 चमारपुरा जैल बाग जिंसी चौराहा जहागीराबाद भोपाल का बताया ।
जिसकी तलाशी ली तो उसकी कमर में बाई तरफ एक देशी पिस्टल खुसी मिली जिसे कमर से निकाला इमरान अहमद के पास मिली देशी पिस्टल को चैक किया तो उसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस मिला उक्त देशी पिस्टल जिसके बट पर फायवर के प्लेट लगे दो दो स्क्रू से सके है तथा एक प्लेट पर स्टार बना है
देशी पिस्टल के मैग्जीन को खोलकर चैक किया तो उसमें एक जिंदा कारतूस जिसको चैक किया तो उसके पैंदे पर KF- 7.65 लिखा है। उक्त देशी पिस्टल एवं जिंदा कारूतस के बारे मे पूछताछ करने पर उससे उक्त पिस्टल व कारतूस रखने के संबंध में वैध लायसेंस मांगा जो नही होना बताया न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया ।
आरोपी का कृत्य धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट का दंडनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
01 इमरान अहमद पिता हाजी इरफान उम्र 54 साल निवासी म.न. 32/1 गली नंवर 2 चमारपुरा जैल बाग जिंसी चौराहा जहागीराबाद भोपाल का बताया 10 वी कक्षा 49/2018 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना अशोकागार्डन
42/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना जहागीराबाद
गिरफ्तार आरोपी से जप्त हथियार की फोटो
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अशोक मरावी, सउनि जुबेर अहमद, प्रआर 3547 दिलीप बाक्सर, आर 3609 विवेक नामदेव, आर गौतम कुमार, मआर संध्या शर्मा मआर अनुराधा बघेल ।




