हदरहटा पंचायत में मनाई गई वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती समस्त गांव वासियों ने लिया हिस्सा
तहसील बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश

हदरहटा पंचायत में मनाई गई वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती समस्त गांव वासियों ने लिया हिस्सा
(पढिए तहसील बरही से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत ग्राम हदरहटा में मनाई गई वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की जयंती जिसमे समस्त गांव वासियों ने हिस्सा लिया
दूर दूर से वीरांगना रानी दुर्गावती जी की झलक देखने पहुंचे आसपास के लोग
केक काट कर मनाया गया जन्मोत्सव
कार्यकम के मुख्य अतिथि रहे

भीम युवा शक्ति संगठन के संस्थापक राहुल भैया सूर्यभान सिंह मरावी कृष्ण कुमार पटेल खितौली चौंकी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह सरपंच सहजीत सिंह उइके जिन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती जी के साथ केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
आयोजक ADS ग्रुप आदिवासी एकता दल संगठन एवं समस्त क्षेत्रवासी के द्वारा रखा गया था कार्यक्रम जिसकी अध्यक्षता एवं मंच संचालक रहे संजय सिंह
पूरे गांव में निकाली गई
डीजे के साथ भव्य रैली गांव भ्रमण के बाद रखा गया था मंची कार्यक्रम बच्चियों ने किया

सांस्कृतिक नृत्य और युवा साथी भी शामिल रहे साथ ही साथ रखा गया था
भंडारा जिसमे सभी गांववासियों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया ।

राधा सिंह मरावी नेहा सिंह उमेश जाटव रिशु चौधरी कमलेश जाटव चैन सिंह प्रकाश चौधरी एवं सभी संगठन के युवा साथियों ने अपनी अपनी भागीदारी दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाया ।




