Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर ने देर रात किया राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण

भोपाल जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर ने देर रात किया राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

 

मध्य प्रदेश जिला भोपाल राजस्व महाअभियान अंतर्गत पहल करते हुए राजस्व कार्यालय देर रात तक खुले रख प्रकरणों का किया जा रहा निराकरण

 

आज भोपाल जिले में लगभग 1000 राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण 

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  के निर्देश के पालन में भोपाल जिले में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में राजस्व महा अभियान अंतर्गत एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये लगातार कार्य किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण के लिये विशेष अभियान अंतर्गत राजस्व कार्यालय देर रात तक खुले रख कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है 

आज जिले में लगभग 1000 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमे हुज़ुर कार्यालय के द्वारा 500 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण ,कोलार द्वारा 250 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण एवं अन्य तहसील कार्यालयों द्वारा 250 के लगभग राजस्व प्रकरणों का निराकरण आज किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह ने देर रात एसडीएम हुज़ूर कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति को देखा और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहाँ की राजस्व महाअभियान के अंतर्गत भोपाल को प्रदेश का मॉडल जिला बनाया जाएगा। 

राजस्व अभियान के पूर्ण होने के पूर्व भोपाल जिले में लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य करना है और एक मॉडल प्रस्तुत करना है कि भोपाल जिला राजस्व के कार्य में प्रदेश में बेहतरीन काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button