बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आज फिर (चरवाह-युवक) को (बाघ) ने उतारा (मौत) के घाट ग्रामीणों में मचा हड़कंप
तहसील बांधवगढ़ जिला उमरिया मध्य प्रदेश

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आज फिर (चरवाह-युवक) को (बाघ) ने उतारा (मौत) के घाट ग्रामीणों में मचा हड़कंप
(पढिए जिला उमारिया ब्यूरो चीफ दीपक विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला उमारिया तहसील माधवगढ़ में हम आपको बता दें उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पातोर कुचवाही बीट रेंज मानपुर डागरहाई डूंगरिया में बाघ द्वारा पतोर ग्रामवासी घिन्नु सिंह पिता रामस्वरूप निवासी पातोर उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सुबह मवेशी चराने गया था
वहीं इस दौरान झाड़ियां में छुपे बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया घटना की जानकारी गांव के लोग परिजन सहित पार्क की टीम मौके पर पहुंची और घटना के कारण की जांच की जा रही है
बाग के हमले से सातवीं मौत हो चुकी है बता दे टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे गांव में मार्च 2023 की बाद से बाघ के हमले से यह सातवीं मौत है
बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है ,प्रबंधन बाघ के हमले से जनहानि के मामले में रोकने में पूरी तरह नाकाम है
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व केवल एक जिले के अंदर केवल नाम नहीं बल्कि यह एक जिले की पहचान है और एक राज्य का हिस्सा है
टाइगर रिजर्व ही प्रदेश को टाइगर स्टेट बनाने में मदद करता है, क्योंकि यहां बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है
दूर दराज से देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है
जहां एमपी के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज फिर बाघ के हमले से चरवाहे की मौत हो गई
दरअसल यह घटना शनिवार को दोपहर की बताई गई है, वही व्यक्ति के पीड़ित परिवारों का रो रो के बुरा हाल है
शासन प्रशासन से उम्मीद करते हैं की कोई आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों की जनहानि होने से बचाए







