बांदकपुर स्तिथ सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल में विवाद को लेकर पुलिस बल तैनात,शिवभक्तों ने सौंपा ज्ञापन
सागर जिला मध्य प्रदेश

बांदकपुर स्तिथ सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल में विवाद को लेकर पुलिस बल तैनात,शिवभक्तों ने सौंपा ज्ञापन
(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला दमोह. बांदकपुर में अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद में एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पक्ष के द्वारा पोस्ट कर विवाद की बातें सामने आ रही थी

, जिसको लेकर बांदकपुर के सरपंच सुनील डब्लुया द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया गया था कि शासन प्रशासन और मंदिर कमेटी के अलावा,उचकने वालों होश में रहना नहीं तो भगत गेल न मिल है, आ जइयो बहुत हो गई है और सातई जात के पूज हैं.

इसी को लेकर दमोह आसपास और बांदकपुर के शिव भक्त मंदिर, झंडा बाजार में एकत्रित हुए और थाना प्रभारी हिंडोरिया को एक लिखित ज्ञापन भी सौपा गया है और जय श्री राम, भोलेनाथ जी के जयकारे लगाए. विवाद की स्थिति को देखते हुए दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बांदकपुर में पुलिस बल और वज्र वाहन तैनात किया.

इस दौरान एसडीओपी रघु केसरी, हिंडोरिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह जगेत, आरआई हेमंत बरहैया, थाना प्रभारी आनंद सिंह,थाना प्रभारी पटेरा रवीन्द्र बागरी, थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा गोस्वामी, थाना प्रभारी मगरोन शिवनारायण यादव, चौकी प्रभारी बांदकपुर बीएस हजारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा. जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइस भी दी.




