Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 15 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट, रैगांव, सतना, नागौद, मैहर, अमरपाटन और रामपुर बघेलान के मतदान केन्द्रों में उपयोग आने वाली तथा रिजर्व ईव्हीएम मशीनों और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने वाले कक्षों की दृढ़ता और सुरक्षा का जायजा लिया।

सतना जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए दो बड़े कक्ष और अन्य विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन सामान्य कक्ष ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गये हैं।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गहलोत, कार्यपालन यंत्री आरईएस अश्विनी जयसवाल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण बीआर सिंह, प्राचार्य व्यकंट क्रमांक एक सुशील श्रीवास्तव तथा इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button