Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

अमर शहीद विकाश पांडेय को *ब्राह्मण महासागर मंच की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

सतना जिला मध्य प्रदेश

अमर शहीद विकाश पांडेय को *ब्राह्मण महासागर मंच की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

(पढिए सतना जिला से ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)

================
ग्राम पंचायत करही बिहरा निवासी विकाश पांडेय मात्र 18 वर्ष की उम्र में देश प्रेम की भावना का जज्बा रखते हुए हंसते खेलने के दिन में सेना में भर्ती हों गए।

और मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि पेट्रोलिंग के दौरान इनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें इनके नौ साथी और भी शहीद हो गए हैं। विकास पांडेय की सासे चल रही थी उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से लाया गया जहां इलाज के दौरान विकास पांडेय जी भी हम सबको छोड़ कर चले गए।

पहले घर की आर्थिक स्थिति भी उतनी मजबूत नहीं थी, विकाश पांडेय के पिता जी श्री रामलखन पांडेय किसान हैं और पंडिताई का भी काम कर लेते हैं। शहीद विकाश पांडेय दो भाई और दो बहन हैं। उनकी मां की तवियत भी ठीक नहीं रहतीं हैं कल जब विकाश पांडेय जी की मां को पता चलेगा कि उनका लाल भारत माता की रक्षा करते करते अपने प्राण न्यौछावर कर दिया तब क्या होगा कुछ कहना मुमकिन नहीं है। इस दुखद घड़ी में पूरा ब्राम्हण समाज के साथ साथ पूरा देश आपके साथ हैं।

*मैं सभी दोस्त भाइयों से विनम्र निवेदन करता हूं की इस दुखद घड़ी में कल सुबह दस बजे करही, बिहरा पहुंच कर अमर शहीद छोटे भाई विकास पांडेय की आत्मा की शान्ति के लिए मौन व्रत करें* *और भगवान से प्रार्थना करें।*
*ॐ शान्ति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिव्य पुण्य और पवित्र आत्मा को*
हरे कृष्ण* 💐💐👏👏😢😢

निवेदक:= *ब्राम्हण महासागर मंच, सतना, मध्य प्रदेश*

Related Articles

Back to top button