Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भाजपा प्रत्याशी आनंद अग्रवाल वार्ड में मतदाताओं को बांट रहे हैं रुपये, देखे वायरल वीडियो*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

भाजपा प्रत्याशी आनंद अग्रवाल वार्ड में मतदाताओं को बांट रहे हैं रुपये, देखे वायरल वीडियो

खबर का असर

प्रशासन और अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जारी की नोटिस

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) सी.एस. राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर पालिका परिषद जैतहरी में 20 जनवरी 2022 को वोटिंग होने जा रही है। जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपने वार्ड से पार्षद उम्मीदवार को जीत का ताज पहनाकर वार्ड कि कमान देने को तैयार हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक के बाद एक कारनामे कर वोटरों को अपनी ओर झुकाने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल के द्वारा वोटरों को पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह वार्ड नंबर 5 के भाजपा प्रत्याशी बिट्टी बाई के समर्थन में वोट डलवाए जाने के संबंध में रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कब की है वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी राजधानी एक्सप्रेस न्यूज पुष्टि नही करता है। इसी प्रकार कल जैतहरी नगरपरिषद के अध्यक्ष पति का गाली देने धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था।
भाजपा के प्रत्याशी और उनके घर के लोगो के रोज नए नए कारनामे दिखाई दे रहे भाजपा के लोग चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद सभी प्रकार के हथकंडे अपना कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस कार्य के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाती है या संबंधित उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया जायेगा।
वही दूसरी ओर खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के जीत के दावे किए हैं और साथ में प्रचार भी किया।
इस वीडियो के संबंध में जब आंनद अग्रवाल से बात की गई तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।
बहरहाल अब जनता ही तय करेगी कि अपना वोट वह किस प्रत्याशी को देकर जीत का ताज पहनाकर वार्ड में अपना पार्षद बनाते हैं। कई पार्टियों के उम्मीदवार के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरी है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के ऐसे कार्य से नागरिकों और अन्य प्रत्याशियों में काफी रोश देखने को मिला। वोटर के अधिकार को खेल बना दिया गया है या वह अपना दायित्व नहीं समझती है? प्रश्न चिन्ह उठना लाजमी है?

*इनका कहना है*

वीडियो वायरल के बाद इस मामले में नोटिस जारी कर दी गयी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

*विजय डहेरिया रिटर्निंग अधिकारी जैतहरी*

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पैसे देकर वोट खरीदा जा रहा है इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और यह आचार संहिता का उल्लंघन है।इसपर मैने तुरंत ही रिटर्निंग ऑफिसर के पास शिकायत की है उनके द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए कार्यवाही करने को कहा गया है।

*महेंद्र सोनी, शिकायतकर्ता,निर्दलीय प्रत्याशी*

भाजपा के लोग पूरे वार्डो में रुपये बांटकर चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है प्रशासन ने कहा की हम कार्यवाही करेंगे।

*जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड़ नं. 01 पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनूपपुर*

वीडियो को हमने देखा यह कार्य गलत है और इसपर प्रशासन को जल्द ही कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

*विनय सिंह सदस्य कांग्रेस पार्टी अनूपपुर*

Related Articles

Back to top button