*रेत उत्खनन के मामले में ट्रैक्टर वाहन को रामनगर पुलिस ने किया जप्त*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

रेत उत्खनन के मामले में ट्रैक्टर वाहन को रामनगर पुलिस ने किया जप्त
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/राजनगर
रामनगर पुलिस द्वारा 6 जनवरी 2023 को कस्बा भ्रमण पेट्रोलिंग के जरिये मुखबिर की सूचना मिली की एक ट्रेक्टर नीले कलर का जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 65 AA 3438 का चालक ट्रेक्टर ट्राली में रेत (बालू) भेडवानाला से बरतराई की ओर लेकर आ रहा है यदि तुरंत पकड़ा जाय तो अवैध उत्खनन कर रेत से भरा ट्रेक्टर मिल जायेगा नहीं तो ट्रेक्टर चालक कहीं रेत ले जाकर डम्प कर देगा और बेंच देगा
मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह गवाहान सन्द्र पुरी पिता प्रवीन पुरी उम्र 22 वर्ष निवासी सेमरा एवं बन्टू मिश्रा पिता केशवप्रसाद मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी सुभाषनगर राजनगर को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान बरतराई शराब दुकान के सामने में उक्त ट्रेक्टर जिसमें रेत भरा हुआ आते दिखा जिसे रोका गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम परसराम यादव पिता रामदास यादव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 04 ग्राम बरतराई का होना बताया वाहन चालक से रेत परिवहन करने सम्बंध में धारा 91 जाफी का नोटिस दिया गया जो लिखित में बताया कि रेत के सम्बंध में एवं रेत परिवहन सम्बंधी कागजात नहीं होना बताया
आरोपी चालक उपरोक्त के द्वारा अवैध रूप से रेत चोरी कर ट्रैक्टर वाहन क्र० MP 65 A A 3438 में रेत भरकर परिवहन करते पाया गया जो अपराध धारा 379 ता. हि. एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का पाये जाने से उपरोक्त ट्रेक्टर में 03 घनमी० रेत कीमती करीबन 3000/- रूपये तथा वाहन क्र० MP 65 AA 3438 कीमती 106 लाख रूपये को समक्ष गवाहान उपरोक्त के मुताबिक जप्ती पत्रक के 17.10 बजे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी वाहन चालक उपरोक्त को गिरफ्तार न करते हुये सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने से आरोपी चालक उपरोक्त को धारा 41 (क) जाफी की नोटिस न्यायालय में उपस्थित होने हेतु दिया गया तथा जप्तशुदा ट्रैक्टर मय रेत के वापस थाना आया ट्रेक्टर को सुरक्षार्थ थाना परिषर में खड़ा कर एचसीएम के सुपुर्द किया गया वापसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में इनकी भूमिका
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विनोद नाहर प्रधान आरक्षक अमर सिंह आरक्षक विनोद मरावी चालक रिंकू गोले द्वारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही है।




