*जिला पंचायत सीईओ ने अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिये निर्देश*
उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*जिला पंचायत सीईओ ने अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिये निर्देश*
(पढ़िए जिला उमरिया से क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला उमरिया – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने ग्राम पंचायत डगडौआ अंतर्गत ग्राम कुर्रिहा , सिंहपुर पंचायत में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य को त्रीव गति से करनें के निर्देश सचिव एवं जी आर एस को दिए गए। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत के द्वारा आवास के हितग्राहियों से चर्चा की गई एवं उन्हें आवास निर्माण कार्य करानें हेतु प्रोत्साहित किया गया। सामुदायिक शौचालय को लक्ष्य अनुरूप शीघ्र पूर्ण कर जियो टैग करने हेतु संबंधित सचिव, जी आर एस को निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली डा एच पी शुक्ला, सचिव, जी आर एस एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




