Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*युद्ध स्तर पर करें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

युद्ध स्तर पर करें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/20 मई 2022/

नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर करें। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने यह निर्देश निर्वाचन तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान दिए। समीक्षा में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। सिंह ने कहा कि मतपत्रों की छपाई के लिए आवश्यकतानुसार टेंडर प्रक्रिया तुरंत पूरी करें। उन्होंने कहा कि यथासंभव नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करें। ओएसडी दुर्ग विजय सिंह ने निर्वाचन संबंधी जरूरी निर्देश दिए।

उप सचिव अरुण परमार ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी दो दिन में दें। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर जल्द भेजें। उप सचिव अजीजा सरशार जफर ने कहा कि मतदान केंद्रों का सत्यापन जल्द कर लें। उन्होंने कहा कि आईईएमएस में सभी जानकारियाँ तुरंत अपलोड करें। उप सचिव राजकुमार खत्री ने कहा कि ईवीएम की एफएलसी समय-सीमा में करवाएँ। कंट्रोल रूम तुरंत स्थापित करें और शिकायतों के निराकरण के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करें। उप सचिव नवीत धुर्वे ने सामग्री प्रबंधन और वित्तीय सलाहकार सुजाता रघुवंशी ने वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियों काॅन्फ्रेसिंग में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, कम्प्यूटर प्रभारी निर्वाचन संजय खरे सहित अन्य निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button