*रेल्वे संघर्ष समिती बिजुरी ने डी.आर.एम. के नाम स्टेशन मास्टर को सौंपा*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

रेल्वे संघर्ष समिती बिजुरी ने डी.आर.एम. के नाम स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
07 दिवस के भीतर ट्रेन परिचालन शुरू किया जाये वर्ना होगा आंदोलन
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
बिजुरी / कोरोना वायरस महामारी के नाम पर दो वर्षों से ट्रेन का परिचालन रेल विभाग द्वारा पूरी तरह से ठप्प कर दिये जाने के कारण आवा-गमन के लिये परेशान हो रहे क्षेत्रवासियों का सब्र का बांध टूटने लगा है। रेलवे विभाग के हिटलर शाही से परेशान होकर 11 अप्रैल कि सुबह नगर भर के लोगों ने रेलवे संघर्ष समिती के बैनर तले डीआरएम बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द ही ट्रेन परिचालन प्रारम्भ करने का आग्रह किया गया है।

07 दिवस के भीतर हो ट्रेन प्रारम्भ नही तो होगा अनसन –
रेल्वे संघर्ष समिती बिजुरी ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुये बताया कि अगर 07 दिवस के भीतर ट्रेनों का संचालन पुनः आरम्भ नही किया जायेगा तो नगर भर के लोग एकत्रित होकर पटरी में बैठकर मालगाडी़यों के संचालन को रोककर अनसन पर बैठने को विवश रहेंगे।
क्या मालगाडि़यों के लिये ही पैसेन्जर ट्रेनों को बंद किया गया है –
सूत्र बताते हैं कि नगर भर में फैली जनचर्चाओं कि मानें तो वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा चंद व्यवसायिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये आम जनता को परेशान कर रखा गया है। लोगों कि मानें तो पैसेंजर गाडि़यो कि वजह से मालगाडि़यो को सिग्नल नही मिलता था जिससे मालगाडि़यां घण्टों पटरी पर खडे़ रहते थे। जिससे बडे़ कारखानों तक कोयला समय पर नही पहुंच पाता था, इस वजह से रेलवे विभाग ने मालगाडि़यों को सहूलियत देने के लिये पैसेन्जर ट्रेनों को बंद कर रखा है। ताकि बडे़ व्यवसायिकों को लाभ पहुंच सकें।




