*छय उन्मूलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर एसटीएम देवेंद्र जायसवाल को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

छय उन्मूलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर एसटीएम देवेंद्र जायसवाल को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/02 अप्रैल 2022/
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021-22 में योगदान एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए जिले के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएम) देवेंद्र जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गत दिवस मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित टीवी मुक्त मध्य प्रदेश संकल्प समारोह में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की मिशन डायरेक्टर प्रियंका दास ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जायसवाल की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सोनिया मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी.राय, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, जिला छय अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, एनएचएम के डीपीएम सुनील नेमा, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन भाईलाल पटेल, धनेश बेलिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेशित की है।




