Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मंगलवार को अनूपपुर में मानवाधिकार हनन मामलों की करेगा जनसुनवाई*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मंगलवार को अनूपपुर में मानवाधिकार हनन मामलों की करेगा जनसुनवाई

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर/27 मार्च 2022/

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मानवाधिकार हनन से संबंधित मामलों की जिलास्तर पर सीधी जनसुनवाई की जाती है। इसी श्रृंखला में आयोग द्वारा आगामी 29 मार्च (मंगलवार) को कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर के नर्मदा सभागार में कैम्प कोर्ट के माध्यम से सुबह 11 बजे से मानवाधिकार हनन के पूर्व लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी जनसुनवाई की जायेगी।

इस जनसुनवाई में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्य मनोहर ममतानी सहित आयोग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अनूपपुर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस सीधी जनसुनवाई में मानवाधिकार हनन से पीड़ित जिले का कोई भी व्यक्ति या समूह अपना नया आवेदन भी दे सकेंगे।

Related Articles

Back to top button