Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का किया गया सम्मान*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का किया गया सम्मान

वृद्धजनों के लिए सम्मान एवं सेवा भाव रखें परिवार के सदस्य – एडीजे अनूप त्रिपाठी

बुजुर्गों का आर्शीवाद हमारी पूंजी – एसडीएम दिलीप पाण्डेय

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/01 अक्टूबर 2021/

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर दिन शुक्रवार दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को वृद्वाश्रम कल्याणपुर में वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में वृद्धजनों का माला पहनाकर तिलक लगाकर सम्मान किया गया तथा उनके दैनिक उपयोग के लिए बर्तनों का सेट प्रदान किया गया साथ ही कोरोना महामारी से बचावं के लिए मास्क का वितरण भी किया गया।

सम्मान समारोह में एडीजे अनूप त्रिपाठी ने कहा कि,वृद्वाश्रम उस निवास स्थान का नाम है जहां पर असहाय, असक्त, निर्बल अथवा परिवार से विरक्त हो चुके वृद्वों का आश्रय देता है, उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामूहिक स्तर पर सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्ति की जाती है। भारत विकास परिषद् एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धजनों के सुख-दुख का ख्याल रखते हुए उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें सम्मान और स्नेह प्रदान करते है।

त्रिपाठी ने कहा कि, परमात्मा के बाद यदि कोई आत्मा हमारे भले के लिए है तो वो है हमारे मां-बाप, इनकी आत्मा को दुखाकर हम सुखी नही रह सकते इनकी पूजा हमारा कर्तव्य है और इनका आशीष हमारी पूंजी है, इनको प्यार से रखें और इनके सानिध्य में रहकर सम्मान और सेवाभाव के साथ उनकी सेवा करें साथ ही अपने बच्चों को भी इसकी शिक्षा और संस्कार दें। उन्होंने कहा कि, परिवार के सदस्य ऐसी स्थिति न आने दें कि उनके मां-बाप वृद्वाश्रम आएं उन्हें घर पर ही मान-सम्मान देते हुए उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका आदर करें क्योंकि उनका सम्मान, आदर ईश्वर के सम्मान के समान है।

वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, हमारे माता-पिता हमारे खुशियों की पूंजी है इन्हें हमें सहेज कर रखना होगा और हमें जन्म देने वाला पालन-पोषण, अच्छी शिक्षा दिलवाकर कुछ करने लायक बनाने वाला हमारे मॉ-बाप ही है, बुढापे में हमें उन्हें उसी तरह सहारा देना होगा जिस प्रकार बचपन में उन्होंने हमें सहारा देकर चलना सिखाया।

शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर आनंद सिंह अध्यक्ष भारत विकास परिषद्, मेघा पवार, बृजेन्द्र गुप्ता ने वृद्वजनों के सम्मान में अपना विचार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में वृद्वजनों ने अपने अनुभव साझा किये।

सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के सदस्यों के द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में कौमी एकता एवं प्यार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह परिहार, अखिलेश नामदेव सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विनय तिवारी ने किया।

Related Articles

Back to top button