*अखिल पटेल का अवैध कार्य रोकने का मास्टर प्लान जारी है ताबड़तोड़ कार्यवाही का अभियान अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही 330 पाव अवैध देशी शराब जप्त किया गया*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

अखिल पटेल का अवैध कार्य रोकने का मास्टर प्लान जारी है ताबड़तोड़ कार्यवाही का अभियान
अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही 330 पाव अवैध देशी शराब जप्त किया गया
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/रामनगर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अवैध शराब के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही षिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध शराब के स्थान चिन्हाकिंत करते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।

इस संबंध में दिनांक 29.09.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेडियम तिराहा राजनगर थाना रामनगर के पास अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया।
थाना रामनगर अंर्तगत कार्यवाही हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा दिनांक 29.09.2021 को स्टेडियम तिराहा राजनगर थाना रामनगर के चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी अजीत जैसवाल के पास से 10 पाव अवैध देशी शराब, 02 बाटल बियर एवं 01 बाटल अंग्रेजी शराब कीतम 2190/-रु. जप्त किया गया। इसी अनुक्रम में विशेष टीम के द्वारा थाना चचाई के संतोष पटेल निवासी बरगंवा से 20 पाव देशी शराब, 05 वाटल बियर सहित कुल 59 पाव अवैध शराब कीमत 3055/-रु. जप्त किया गया व चचाई के शराब ठेकेदार कमलेश चन्देल के विरुद्ध धारा 44 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना बिजुरी में लक्ष्मीबाई राजवाड़े के पास से 254 पाव अवैध देशी शराब व 10 पाव अंग्रेजी शराब कुल कीमत 19,030/-रु. जप्त किया गया। बिजुरी के शराब ठेकेदार आनंद राव के विरुद्ध धारा 44 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरणों में धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में अनूपपुर पुलिस द्वारा विगत दिनों दिनांक 29.09.2021 को थाना रामनगर में 510किग्रा. लहान जप्त किया गया था। दिनांक 27.09.2021 को थाना रामनगर में अवैध शराब का परिवहन करते 09 पेटी अवैध शराब मय बोलेरो वाहन कीमत 7,55,320/-रु. जप्त की गई थी। दिनांक 28.09.2021 को थाना कोतवाली में 89 लीटर अवैध शराब कीमत 53,207/-रु. एवं थाना जैतहरी में 74 लीटर अवैध शराब व 130 किग्रा. महुआ लहान कीमत 30,000/-रु. जप्त की गई थी।
नशे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबार में निष्चित रूप से अंकुश लगेगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देशन,अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनूपपुर, एसडीओपी कोतमा शिवेन्द्र सिंह बघेल,थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक राकेश उईके, थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अजय बैगा व उनकी टीम तथा उनि.सुमित कौशिक एवं मुख्यालय स्तर पर गठित टीम में सउनि.चन्द्रहास,आर.नीलू गोटिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




