*सेवा सहकारी समिति कोठरी के प्रबंधक एवं ऑपरेटर की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने की शिकायत, कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने जनसुनवाई में सुनी लोंगों की समस्याएं
सेवा सहकारी समिति कोठरी के प्रबंधक एवं ऑपरेटर की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने की शिकायत, कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/28 सितम्बर 2021/
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने दिन मंगलवार दिनांक 28 सितम्बर 2021 को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत दूर-दराज से आए लोंगों की समस्याएं सुनी।
जन सुनवाई में शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के ग्राम पंचायत पोंगरी के लाल सिंह ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि ग्राम पोंगरी में शासकीय भूमि जो मुख्य मार्ग से लगा हुआ है जिसमें 16 से 17 एकड़ भूमि का पटटा बना दिया गया है शेष भूमि शासकीय भूमि है जिसमें मैं कच्चा घर बनाकर निवासरत हूं।
उन्हेांने बताया कि ग्राम के कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि का पटटा बनाकर जमीन की बिक्री की जा रही है। राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा मुझसे 01 लाख रूपये की मांग की और कहा कि जमीन चाहिए तो 01 लाख रूप्ये दो तभी पटटा मिलेगा। लाल सिंह ने कमिश्नर को बताया कि पटवारी ने मुझसे पैसे लिए और नाम मात्र की राशि की जुर्माना की रसीद दी। उन्होंने बताया कि, गांव के दंबग लोंगों द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा कर पटवारी और आरआई से पटटा बना लिया है।
उन्होंने कमिश्नर से मांग की कि, शासकीय भूमि की इस घोंटालें की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा शासकीय भूमि से अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही की जाएं। इस शिकायत के संबंध में कमिश्नर ने कलेक्टर शहडोल को निर्देश दिए है कि शिकायत की विस्तृत जांच कर कार्यवाही करें।
जन सुनवाई में शहडोल जिले के धनपुरी के शिक्षक श्री रामाश्रय माझी ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि, उन्होंने 15 वर्षों से सहारा कम्पनी में निवेश किया था 18 मार्च 2021 में सुफर व्हीडी प्लांन की मैच्यूरिटी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा कई बार मैच्यूरिटी के लिए सहारा कम्पनी के मैनेजर से निवेदन किया गया किन्तु सहारा कम्पनी के मैनेजर द्वारा मेरे साथ अमानवीय व्यवहार करके बार बार वापस कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, मेरी जमा राशि लगभग 30 लाख रूपये है सहारा कम्पनी द्वारा भुगतान नही किये जाने पर मेरा मानसिक संतुलन ठीक नही है।
रामाश्रय माझी ने कमिश्नर से सहारा इंडिया कम्पनी अनूपपुर से जमा राशि का भुगतान कराने की मांग की। जिस पर कमिश्नर ने कलेक्टर अनूपपुर को निर्देश दिए है कि, शिकायत की जांच कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने सेवा सहकारी समिति कोठरी के प्रबंधक एवं ऑपरेटर के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए
अवगत कराया गया है कि किसान खर्च माफी योजना के अन्तर्गत ऐसे लोगों के नाम बताकर राशि निकाली गई है जिसकी पूर्व में ही मृत्यु हो गई है। ग्रामीण ने बताया कि मोहन पटेल, चिरूकुटिया बाई पटेल, लालमन पटेल सहित अन्य लोंगो के नाम किसान खर्च माफी के तहत पूर्व में ही खर्च बनाकर राशि गमन कर ली गई है।
मृत्यु व्यक्तियों का खर्च माफ कर दिया गया है। इसी तरह धान खरीदी में गडबडी की गई। ग्रामीणों का कहना था कि सेवा सहकारी समिति कोठरी द्वारा की अनियमितताएं की विस्तृत जांच की जाएं तथा प्रबंधक व ऑपरेटर के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए। इस शिकायत के संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग ने उपायुक्त सहकारिता से वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई तथा शिकायत की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में कमिश्नर द्वारा लगभग 40 आवेदनों की सुनवाई की गई।




