Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाड़ी उपखण्ड के बामनी नदी स्थित श्री रामदरबार आश्रम में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया*
जिला धौलपुर राजस्थान

- धौलपुर- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाड़ी उपखण्ड के बामनी नदी स्थित श्री रामदरबार आश्रम में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

- जिसममें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा समेत सभी पत्रकारों ने पौधारोपण कर उनके देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष गोपेश पचौरी के नेतृत्व में किये गये वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि सभी जानते है कि बिना पेड़ो के जीवन असम्भव है, फिर भी लोग जंगलो व बागों को काटने पर लगे हुये है,
- लोगो को सबसे ज्यादा अहसास इस कोरोनाकाल मे हुआ है जब ऑक्सीजन के अभाव में लाखों लोग मोत के आगोश में जा चुके है, इस महामारी से सबको पेड़ो की महत्ता का अहसास हुआ है, विधायक मलिंगा ने जिला वन विभाग द्वारा पिछले वर्षों में किये गये वृक्षारोपण भृष्टा चार के खिलाफ जाँच कराने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले वृक्षारोपण को पारदर्शितापूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपेश पचौरी ने कहा आईएफडब्ल्यूजे संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के प्रयासों के साथ भी सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है, इसी कड़ी में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलों के वृक्ष लगाये गये हैं, जिनकी देखभाल के लिये सभी पत्रकारों ने जिम्मेदारी ली है, साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान में नये सदस्यों को जोड़ने व द्विवार्षिक सदस्यता व ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिये। इस मौके पर आईएफडब्ल्यूजे के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बिधौलिया, प्रमोद मुदगल, शुभम भारद्वाज, प्रमेन्द्र विधोलिया, मोनू तिवारी, कृष्ण कुमार मरैया, पूर्व सीबीईओ सुरेंद्र सिंह परमार, आश्रम के महंत बनबारीदास, दिनेश चन्द्र लवानियां, विवेक शिवहरे, सोमेंद्र मंगल, भोला शर्मा, चंदू शर्मा रीछरी आदि मौजूद थे।




