*टीकाकरण अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से की प्रेरित किए जाने की शुरुआत*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से की प्रेरित किए जाने की शुरुआत
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अनूपपुर / जिले में 21 जून से टीकाकरण के लिए प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिष्चित करने के लिए प्रषासन के अधिकारियों ने आज से लोगों को प्रेरित किए जाने का कार्य शुरु कर दिया है। इस अभियान में जन भागीदारी जुटाने के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर सभी लोगों से वैक्सीनेषन अभियान में जुटने का आव्हान किया। कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरहदा, ग्राम पंचायत कोहका एवं ग्राम पंचायत बसनिहा में पहुंचकर मैदानी अमले, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, कोरोना वालंटियर्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेषन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इसके साथ ही दिन शनिवार को जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे ने ग्राम पंचायत जारी, खाटी, दमेहड़ी, लीलाटोला, गिरारीखुर्द में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ने ग्राम पंचायत फरहदा एवं बसनिहा में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ डी.के. सोनी ने ग्राम पंचायत जारी, खाटी में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैतहरी विजय डेहरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी सतीष तिवारी ने ग्राम पंचायत गौरेला, चोरभठी, पपरौड़ी व स्वसहायता भवन जैतहरी में, तहसीलदार कोतमा मनीष कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत मझौली, आमाडांड़ में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा राजेन्द्र त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत थानगांव में, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिषन शषांक सिंह ने ग्राम पंचायत बदरा, बम्हनी, पयारी में, तहसीलदार अनूपपुर भागीरथी लहरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर बी.एम.मिश्रा ने ग्राम पंचायत परासी में, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विनोद परस्ते ने वैक्सीनेशन सेंटर अमरकंटक में टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शासकीय मैदानी अमले एवं आसपास रहने वाले लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेषन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।