Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री से की मुलाकात जिले के लंबित कार्यों पर किया ध्यान आकर्षित*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री से की मुलाकात जिले के लंबित कार्यों पर किया ध्यान आकर्षित

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर / नवगठित भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष, विंध्य विकास प्राधिकरण रामदास पुरी ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने रामदास पुरी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश में निकट भविष्य में और बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत भी दिए।

इस अवसर पर रामदास पुरी द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रस्तुत कर अनुरोध किया गया कि अनूपपुर जिले के जो लंबित विकास कार्य एवं क्षेत्र की समस्याएं है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाये, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सवोच्च प्राथमिकता के आधार पर अनूपपुर जिले के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमेल पटेल,सहकारिता मंत्री,अरविन्द भदौरिया, वित्त मंत्री जगदीश देवडा एवं आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे द्वारा भी रामदास पुरी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किये जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
बनने पर एक दूजे को दी बधाई

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया।वही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को भी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर दोनों ने एक दूजे को बधाई दी।इस नियुक्ति पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रामदास पुरी को एवं रामदास पुरी ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button