*”आतंकवाद विरोध दिवस” पर कलेक्टर ने दिलाई गई शपथ*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

“आतंकवाद विरोध दिवस” पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ
शहडोल संभागीय ब्यूरो रिपोर्ट
शहडोल / दिन शुक्रवार दिनांक 21 मई 2021 /
कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने दिन शुक्रवार दिनांक 21 मई 2021 को “आतंकवाद विरोधी दिवस” के अवसर पर विभिन्न कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूजभूज कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का भी शपथ लेते हैं।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एम०एस०अंसारी, एएसएलआर प्रदीप मोगरे, लोकसेवा प्रबंधक अवनीश दुबे एवं ई-गवर्नेंस प्रबंधक स्वप्निल जैन सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट




