Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सेवा ठप्प करने की गई साजिस*

जैतहरी जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सेवा ठप्प करने की साजिस

अनूपपुर / जैतहरी / वेंकटनगर /

वर्तमान समय मे जिस ढंग से कोरोना की दूसरी लहर का कहर वेंकटनगर सहित आसपास के ग्रामो में बड़ी तेजी से फैल रहा है, क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज एवं बीमारी से जान गवाने वालो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए ग्राम में जो चिकित्सा सुविधा है, वह जनसख्या एवं क्षेत्र के हिसाब से नाकाफी है।

स्वास्थ्य सुविधा ठप्प करने की साजिश

मध्यप्रदेश शासन एवम प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में चिकित्सा सुविधा बढाने का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी द्वारा वेंकटनगर क्षेत्र में जो भी नाममात्र की चिकित्सा सुविधा है उसे ठप्प करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

यह दिया बीएमओ ने आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी द्वारा क्षेत्र के एकमात्र डॉ राजीव मोगरे को जैतहरी संलग्न करने का आदेश जारी किया गया है, जिससे वेंकटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगने की स्थिति है, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एकमात्र कम्पाउंडर लालजी तिवारी होम क्वॉरेंटाइन है। ज्योति गुप्ता एवं रुचि श्रीवास्तव स्टाफ नर्स को पहले से ही जैतहरी में संलग्न किया गया है। फार्मासिस्ट रोशनआरा की माँ का निधन हो गया है। ड्रेसर की ड्यूटी टीकाकरण में लगायी गयी है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह ठप्प है।

ग्रामवासियों में भारी रोष

खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी के तुगलकी आदेशो से ग्राम तथा क्षेत्र में ग्रामवासियों में भारी रोष है। क्योंकि क्षेत्र में चिकित्सा के अभाव में जान गवाने वालो की बड़ी सँख्या है। चिकित्सकीय प्रमाण के अभाव में उन्हें सामान्य मौत बताई जाती है। उसके बाद भी ग्राम में जो भी नाममात्र की सुविधा है, उसे बढ़ाने के स्थान पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी द्वारा ठप्प करने के प्रयास की लोग निंदा कर रहे है, यदि यहाँ तत्काल चिकित्सा सुविधा का विस्तार नही किया गया तो कोरोना महामारी सुनामी एवं जनाक्रोश रुप धारण कर सकता है।

Related Articles

Back to top button