Breaking Newsअध्यात्मअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*भाई ने लगाया न्याय गुहार साहब मेरे भाई को फर्जी बलात्कार के मुकदमे से बचा लीजिए नहीं तो*

तहसील कोतमा जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

साहब मेरे भाई को फर्जी बलात्कार के मुकदमे से बचा लीजिए

सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर दी जा रही धमकी ,हुई शिकायत

इंट्रो- महिला उत्पीड़न वह बलात्कार जैसे गंभीर आरोप के कई मामले थाने तो पहुंचते हैं जिस पर पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच भी करती है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर सीधे-सीधे धमकी दी जा रही है कि बलात्कार केस में फसाने के साथ एससी एसटी का मामला दर्ज कराने का सोशल मीडिया में पोस्ट महिला द्वारा लगातार करने के साथ अवैध मांग भी की जा रही है,

जिसे लेकर पीड़ित के परिवार ने थाने पर शिकायत दर्ज करा कर न्याय की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर कितनी गंभीर होती है और पुलिस की जांच में क्या सच्चाई सामने आती है

अनूपपुर -कोतमा थाना अंतर्गत बुढानपुर निवासी लोकनाथ सोनी ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि मेरे भाई लाल जी सोनी के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें अश्लील फोटो वायरल किया जा रहा है, जब लोकनाथ ने अपने भाई से फोन में बात किया तो मालूम हुआ कि किसी प्रिया रैदास नाम की लड़की ग्राम गोविंदा कॉलोनी फिल्टर दफाई वार्ड नंबर 12 कोतमा में रहती है और लगभग 1- 2 वर्षों से लोकनाथ के भाई लाल जी सोनी को ब्लैकमेल करते हुए हजारों रुपए ले भी चुकी है,

और पैसे की मांग किए जाने पर तब पैसा ना देने पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल कर प्रार्थी व उसके परिवार की सामाजिक मान प्रतिष्ठा को बदनाम कर रही है तब लोकनाथ सोनी ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है गौरतलब है कि क्षेत्र में इस प्रकार के कारनामे पहले तो कई आए लेकिन यह कारनामा अजीबोगरीब है पुलिस को चाहिए कि इस पर गहन जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाये !

झूठे मुकदमे में फंसाने का बना रही महिला दबाव- महिला के द्वारा लगातार फोन वह सोशल मीडिया के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है कि आप मुझे पैसे दीजिए नहीं तो थाने में मुकदमा करा दूंगी, लोकनाथ सोनी ने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रिया रैदास के द्वारा 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है ना देने पर मेरे भाई को धारा 376 एवं एससी एसटी एक्ट फंसाने की धमकी दी जा रही है, इस धमकी से पूरे परिवार के लोग परेशान नजर आ रहे हैं बताया तो जाता है कि उक्त महिला के द्वारा कईयों के साथ ऐसे कृत्य किए जा चुके हैं हालांकि समाज मे ऐसे कृत्य दंडनीय है जिसे कानून जरूर सजा देगी !

लोकनाथ सोनी ने शिकायत पर बताया कि महिला के द्वारा इसके पूर्व में भी कई बड़े बड़े व्यक्तियों को अपने चंगुल में फंसा कर काफी रकम की अवैध वसूली कर चुकी है अपने पति को छोड़ कर के कॉलरी के क्वार्टर में रहती है और पैसे वालों को अपने जाल में फंसा कर मुकदमे की धमकी देकर अवैध वसूली करती है लगभग 1 माह पूर्व से प्रिया रैदास प्रार्थी के भाई को एवं सोशल मीडिया में अश्लील फोटो डालकर बार-बार फोन करके धमकी देकर प्रताड़ित कर रही है लोकनाथ सोनी ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है जिससे इस प्रकार से अब अन्य लोगों के साथ ना होने पाए !

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button