*प्रवासी मजदूरो का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराएं-कलेक्टर जिला स्तरीय स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न*
जिला शहडोल मध्य प्रदेश

प्रवासी मजदूरो का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराएं-कलेक्टर
जिला स्तरीय स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न
शहडोल / दिन गुरुवार दिनांक 06 मई 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूरो को उनकी योग्यतानुसार रोजगार मुहैया कराने के लिए कलेटक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्तरीय स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले प्रवासी मजदूरों का पंजीयन ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के माध्यम से तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका के माध्यम से पंजीयन कराने हेतु सर्वे कराकर रोजगार हेतु पोर्टल में दर्ज भी कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल में निर्माण एजेंसी, आद्योगिक प्रतिष्ठान आदि अपनी एजेंसी की आवश्यता का आंकलन कर उसको भी दर्ज करें, जिससे प्रवासी मजदूर अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकें।
बैठक में कार्यपालन यंत्री पीआईयू रमाकांत पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीड्ब्ल्यूडी एसआर कुल्डारे, कार्यपालन यंत्री एमपीआरडीसी हरीष पाठक, कार्यपालन यंत्री प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण जे.के. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सिंचाई प्रतीक खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, प्राचार्य आईटीआई एस.आर. वर्मा एवं लेबर इस्पेक्टर चरणा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट*




