Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*20 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त बनेगा कोविड सेंटर जमुना कोतमा क्षेत्र के चिकित्सालयों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश*

जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

20 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त बनेगा कोविड सेंटर जमुना कोतमा क्षेत्र के चिकित्सालयों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

अनूपपुर / प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दिन रविवार दिनांक 18 अप्रैल को जमुना कोतमा क्षेत्र के कोतमा कालरी चिकित्सालय और जमुना कॉलरी चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिए हैं

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ अनूपपुर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता राम अवध सिंह, सुमन राजू गुप्ता, सिद्धार्थ शिव सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कोरोना के बढ़ते संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए जमुना कोतमा क्षेत्र में 20 बिस्तर का सर्व सुविधा युक्त कोविड सेंटर बनाए जाने के साथ जमुना कॉलरी चिकित्सालय में भी व्यवस्थाओं को ठीक करने के दिशा निर्देश दिए

दोनों चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई है उन्हें दूर करने के निर्देश मंत्री के द्वारा दिए गए वही जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने व्यवस्थाओं को ठीक करने का भरोसा दिया इस दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहा उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button