Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*परिवहन की चाक-चैबंद व्यवस्था दुरूस्त करने कलेक्टर ने बस स्टेंड का किया औचक निरीक्षण 8 बसों के लाइसेंस निरस्त एवं 9 हजार रूपये का लगाया जुर्माना*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

लोकेशन – शहडोल

*परिवहन की चाक-चैबंद व्यवस्था दुरूस्त करने कलेक्टर ने बस स्टेंड का किया औचक निरीक्षण*
*8 बसों के लाइसेंस निरस्त एवं 9 हजार रूपये का लगाया जुर्माना*

शहडोल 18 फरवरी 2021 –
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया के साथ परिवहन की चाक – चैबंद व्यवस्था बनाने के उददेश्य से राजीव गांधी बस अड्डा शहडोल में यात्री बसो का औचक निरीक्षण किया।

*बसों में हों समुचित व्यवस्था*

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बसो में ड्राइवर एवं कन्डेक्टर ड्रेस मे रहे साथ ही उनका नेम प्लेट भी होना चाहिए, बसो में किराया सूची, बस परमिट के साथ-साथ फायर सुरक्षा उपकरण एवं मेडिकल किट आवश्यक रूप से रखे जाए। कलेक्टर ने बसो में आपातकालीन गेट व्यवस्था रखने के साथ-साथ गाड़ी में जितने सवारियों की सीट है उतने ही सवारी बैठाएं जाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को देते हुए कहा कि, जिले के सभी बस संचालको की बैठक लेकर शासन के मापदण्डो एवं दिशा-निर्देशो का पालन कराना सुनिश्चित करे।

*कलेक्टर ने स्वयं किया निरीक्षण*
कलेक्टर ने बसो के अंदर स्वयं जाकर इमरजेंसी गेट व्यवस्था, मेडिकल किट व्यवस्था, फायर सुरक्षा व्यवस्था आदि का अवलोकन किया एवं निर्देश दिए कि सभी निर्धारित मापदण्डो के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि, इमरजेंसी गेट के पास अतिरिक्त सीट न रखी जाए और फायर सुरक्षा उपकरण एक्सपायरी न रखा जाए।

*इनपर हुई जांच*

आज कलेक्टर ने बस नं. एमपी-18 पी 0755, एमपी-10 टी 0401, एमपी-18 पी 0130, सीजी-10 जी- 2266, एमपी-18 पी 0556, एमपी-18 पी 2007, एमपी -18 पी 6401, एमपी-18 पी 2234, एमपी-18 पी 0270, एमपी-180-0318, एमपी-18 पी 1048 आदि बसो का स्वय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, निर्धारित मापदण्डो का पालन न करने तथा बसो की जर्जर अवस्था पाये जाने पर 08 बसो का परिवहन लाईसेंस निरस्त करने निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान 03 वाहनो पर 9 हजार रूपये का जुर्माना किया गया जिसमें 1 हजार रूपये यातायात पुलिस द्वारा तथा 8 हजार रूपये जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जुर्माना वसूल किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी द्वारा भी बस स्टेण्ड में अनावश्यक रूप से खड़ी बसों एवं गंदगी पर 200 रूपये प्रति वर्ष के मान से लगभग 2300 रूपये जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा रीवा रोड़ में भी परिवहन व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि, ड्राइवर एवं कन्डेक्टर अपने डियूटी के दौरान नशा आदि न करे साथ ही बस संचालक ड्राइवर एवं कन्डेक्टर का पुलिस वैरीफिकेशन कराना भी सुनिश्चित करे जिससे यह सुनिश्चित किया जाए कि ड्राइवर एवं कन्डेक्टर आपराधिक प्रवृत्ति का न हो। कलेक्टर ने कहा कि गाडी को खड़ी रखने के लिए बाणगंगा मैदान में स्थान नियत किया गया है। अतः सभी बस संचालक यह सुनिश्चित करे कि बस स्टेण्ड में अनावश्यक रूप से बसो को न खड़ी रखे और नियत स्थान पर ही बसो को खड़ी रखना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने समझाईस देते हुए कहा कि, परिवहन व्यवस्था चाॅक-चैबंद रखना हम सब की जिम्मेदारी है इसके लिए शासन के निर्धारित मापदण्डो का पालन किया जाए तथा बसो के गति को भी नियंत्रित रखकर बस चलाई जाए। जिससे ड्राइवर एवं कंडेक्टर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियो के जान-माल की भी सुरक्षा रख सके और यात्रियो को सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचा सके।

*नगरपालिका अधिकारी को दिया निर्देश*

कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी को निर्देशित किया कि बस स्टेण्ड में साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ बस स्टेण्ड में यात्रियो के बैठने के लिए सीमेन्ट की कुर्सियां भी लगवाएं जिससे यात्रियो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.डी. पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

*देखिए जिला शहडोल से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button