भोपाल सायबर क्राइम ने तीन अंतर्राज्यीय ठगों को जोधपुर से किया गिरफ्तार
जिला भोपाल मध्य प्रदेश

भोपाल सायबर क्राइम ने तीन अंतर्राज्यीय ठगों को जोधपुर से किया गिरफ्तार
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला भोपाल में आईपीओ में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: भोपाल सायबर क्राइम ने तीन अंतर्राज्यीय ठगों को जोधपुर से किया गिरफ्तार
*कोईनसाला कंपनी के नाम पर 18.60 लाख की ठगी, छात्रों के दस्तावेज़ों से खोलते थे फर्जी बैंक खाते*
भोपाल, 12 जून 2025।
कोईनसाला मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर इन्वेस्टमेंट फ्रॉड करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए
भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को जोधपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है।
गिरफ़्त में आए आरोपियों में नरेंद्र निम्बाराम और चंदन मांझी शामिल हैं, जो कॉलेज छात्रों के दस्तावेज़ों से बैंक खाता खुलवाकर उसका दुरुपयोग करते थे।
*फ्रॉड का तरीका
आरोपियों ने भोपाल निवासी सुधीर सिंह को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए
कोईनसाला कंपनी के आईपीओ में इन्वेस्टमेंट का लालच देकर 18.60 लाख रुपये की ठगी की। शुरू में कम रिटर्न देकर विश्वास जीतने के बाद लगातार बड़ी रकम निवेश के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन अंत में पैसा न वापस मिला और न ही लाभ।
साइबर क्राइम जांच में सामने आया कि आरोपी कॉलेज स्टूडेंट्स से कागजात लेकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाते और फिर उन खातों में ठगी का पैसा ट्रांसफर करते थे।
ये लोग इंटरनेट इस्तेमाल में सिमकार्ड की बजाय वाई-फाई डोंगल का उपयोग करते ताकि पुलिस की निगरानी से बच सकें।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त किया
* 07 मोबाइल फोन
* 02 वाई-फाई डोंगल
* 05 चेकबुक
* 62 एटीएम कार्ड
* 28 सिम कार्ड
गिरफ्तार आरोपी
| क्र. | नाम | आयु | निवासी | शिक्षा | भूमिका | आपराधिक रिकॉर्ड |
| —- | ———- | — | —————————– | —— | ——————— | ————— |
| 1 | नरेंद्र | 21 | बाड़मेर, राजस्थान | 12वीं | भाई के खाता का उपयोग | निल
| 2 | निम्बाराम | 22 | बाड़मेर, राजस्थान | 12वीं | बैंक खातों की आपूर्ति | निल |
| 3 | चंदन मांझी | 37 | गया, बिहार (वर्तमान – जोधपुर) | साक्षर | खाता धारक | निल
एडवायजरी – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें:
भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्टमेंट या टास्क के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति या कंपनी पर विश्वास न करें।
इन्वेस्टमेंट से पहले प्रमाणिकता की जांच करें और किसी को भी अपने बैंक, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, OTP या पासवर्ड की जानकारी साझा न करें।
*महत्वपूर्ण चेतावनियां*
* फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर मिलने वाले हाई इनकम टास्क से बचें।
* किसी वेबसाइट पर दिखाई देने वाला बैलेंस वास्तविक नहीं हो सकता।
* UPI पर पैसे रिसीव करने के लिए OTP या PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती।
* अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड न करें।
* बैंक कॉल की सत्यता स्वयं बैंक शाखा जाकर जांचें।
संपर्क करें
साइबर क्राइम की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
सायबर क्राइम ब्रांच, भोपाल
*मध्यप्रदेश गृह विभाग | मध्यप्रदेश पुलिस*