जिला अपर कलेक्टर ने टीएल की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा जुर्माना नहीं भरने पर सेवा पुस्तिका में की जायेगी इन्ट्री
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला अपर कलेक्टर ने टीएल की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा जुर्माना नहीं भरने पर सेवा पुस्तिका में की जायेगी इन्ट्री
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 18 नवम्बर 2024/अपर कलेक्टर #सतना श्री स्वप्निल वानखडे ने सीएम हेल्पलाइन में किसी भी शिकायत को नाट-अटेण्ड नहीं छोडने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि नाट-अटेण्ड शिकायतों के मिलने पर नियमानुसार अधिकारियों पर जुरमाना भी लगाया गया है।
संबंधित अधिकारी जुर्माने की राशि संबंधित हेड में जमा कराये। नाट-अटेण्ड शिकायत रखने पर जुर्माने की एन्ट्री सेवा पुस्तिका में भी दर्ज की जायेगी।
सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में अपर कलेक्टर ने यह निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम श्री एपी द्विवेदी, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री एलआर जांगडे, श्री आरएन खरे, श्री सुधीर बेक, श्री राहुल सिलाडिया, अधीक्षण यंत्री श्री पीके मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में अपर कलेक्टर ने कहा कि मासिक ग्रेडिंग का समय नजदीक है।
सतना जिला अभी 18वीं रैंक पर है। अगले 2-3 दिनों में सभी विभागों के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें संतुष्टिपूर्वक बंद कराये। अगले तीन दिनों तक जिला स्तर पर सभी विभागों के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की निरंतर मानीटरिंग की जायेगी।
हजार दिवस से अधिक की शिकायतों में अपर कलेक्टर ने कहा कि यदि विभाग द्वारा शिकायत का निराकरण नियमानुसार कर दिया गया है
आवेदक संतुष्ट नहीं हो रहा तो ऐसी शिकायतों को सटीक टिप्पणी के साथ फोर्स क्लोज करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कोई शिकायत 100 दिवस से ऊपर लंबित नहीं रहनी चाहिए।
चालू माह की कोई भी शिकायत फोर्स क्लोज नहीं की जाये। समाधान आनलाईन से संबंधित विषयों की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में अपर कलेक्टर ने कहा कि पिछले हफ्ते 1507 कुल लंबित शिकायतों में से 424 का निराकरण किया जा चुका है। शेष 1083 शिकायतें अभी भी लंबित है।
आगामी समाधान कार्यक्रम तक सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराये।
राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा में अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले में कार्य में रूचि नहीं लेने वाले 40 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
राजस्व अभियान में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के खिलाफ एसडीएम स्वयं कार्यवाही करें। कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर प्रस्ताव नहीं भेजे।
अपर कलेक्टर ने ई-केवायसी, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ग्रामीण आवास योजना की भी समीक्षा
की।
खरीफ उपार्जन की समीक्षा में अपर कलेक्टर ने कहा कि 2 दिसंबर से उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी प्रारंभ होगी।

तब तक सभी उपार्जन केन्द्रों पर संसाधन और आवश्यक सुविधायें व्यवस्थित कर लें। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर ही उपस्थित रहे।
उपार्जन केन्द्रों में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं बैठेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से किसानों के सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में फसल गिरदावरी अत्यंत जरूरी होगी। गिरदावरी के अनुसार ही फसल की खरीदी की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एलके तिवारी ने बताया कि जिले में 70 प्लस आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने गांव-गांव शिविर लगाये जा रहे हैं।
अब तक 7800 से अधिक व्यक्तियों के कार्ड बनाये जा चुके है।
अपर कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन की सूचना सचिव, सरपंचों को दे और आम वरिष्ठजनों की जानकारी के लिए मुनादी कराये। बैठक में बताया गया कि सतना जिले में प्रत्येक ब्लाक के क्लस्टर में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।
जिनमें 21 नवम्बर को सोहावल के रैगांव में, 29 नवम्बर को नागौद के जसो, 6 दिसंबर को मझगवां, 13 दिसंबर को रामपुर बघेलान के सज्जनपुर और 20 दिसंबर को उचेहरा के परसमनिया में शिविर लगेंगे। प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने अनुभाग और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे।




