जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागों को सौंपे गये दायित्व
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागों को सौंपे गये दायित्व
(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की खास खबर)
एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास के निर्देशानुसार पल्स पोली अभियान चरण 10 दिसम्बर से प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को पिलाई जायेगी दवा
मध्य प्रदेश जिला सतना में 8 दिसंबर 2023/प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जाएगा।
अभियान में जीरो से 5 वर्ष आयु के लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी।
अभियान की सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने संबंधित सीएमएचओ, सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण अधिकारियों को एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने निर्देश दिए हैं।
डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है।
प्रदेश के भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में अभियान संचालित होगा।
इन जिलों में पोलियो दवाई पिलाने के लिये स्थानीय बूथ के साथ-साथ माइग्रेटरी पापुलेशन को कवर करने के लिये मोबाइल टीम भी गठित की जायेगी।
*सतना जिले के 3 लाख से अधिक बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक*
सतना जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 10 दिसंबर रविवार को शून्य से 5 वर्ष आयु के लक्षित 3 लाख 54 हजार 879 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इनमें शहरी क्षेत्र में 90 हजार 952 और ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख 63 हजार 927 बच्चे शामिल हैं।
शहरी क्षेत्रों में 536 और ग्रामीण क्षेत्र में 2086 सहित कुल 2622 टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। कुल 2742 टीकाकरण दल बनाए गए हैं। जिनमें 5648 कर्मचारी शामिल किए जाएंगे। 10 दिसंबर को छूट गए बच्चों को राउंड अप के तहत घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये हैं।