Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री भोपाल से आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सीधा प्रसारण*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*मुख्यमंत्री भोपाल से आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सीधा प्रसारण*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

श्रीकृष्ण ने पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए शुरू की थी गोवर्धन पूजा की परंपरा-

मुख्यमंत्री
भोपाल से आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सीधा प्रसारण

मध्य प्रदेश जिला सतना में 26 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुशाभाउ ठाकरे सभागार भोपाल से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार सतना में सांसद सतना श्री गणेश की अध्यक्षता में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, उप संचालक कृषि केसी अहिरवार, जिला समन्वयक जन अभियान डॉ राजेश तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति जान्हवी त्रिपाठी, प्रियांशा उरमलिया एवं जिले के पर्यावरणविद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू की थी, जिसे आज भी त्यौहार के परंपरागत रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रीन सिटी इंडेक्स का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने दीपावली की शुभकामनायें दीं। उन्होने कहा कि किसान परंपरागत रूप से पालतू जीवों की व्यवस्था करता आया है। हमारे देश का नारा है वसुधैव कुटुम्बकम, सभी का कल्याण हो, सभी निरोगी हों, सभी सुखी हों, हमारी परंपरा में वन एवं पालतू जीवों तथा वनस्पति पूजा की परंपरा रही है, भारत के दर्शन से ही प्रकृति का संरक्षण कर सकती है। हमें धरती को सुरक्षित बनाये रखने के लिए सोचना होगा। सरकार और समाज मिलकर इसके लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन लाइफ की थ्योरी दी है। इसके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा, हमें पेड़ लगाना होगा। पानी की बरबादी रोकनी होगी।

कार्यक्रम में स्वामी गौरांग ने संशोधित करते हुए कहा कि गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है। गोवर्धन से आशय भगवान श्री कृष्ण हर दृष्टि से ब्रजभूमि का वर्धन करें। पर्यावरण में हमारी चेतना हमारे मन का बहुत महत्व है। आज अपनी आवश्कताओं के लिए प्रकृति के शोषण की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पर्यावरण की समस्या के निदान के लिए प्रक्रति की सेवा करना होगा। मिट्टी तथा जल का संरक्षण करना होगा। स्थायी विकास के लिए हर व्यक्ति को अपनी आदतों को नियंत्रित करना होगा। हम सबको मिलकर पर्यावरण परिवर्तन करने के लिए उपभोक्ता वादी संस्कृति से बचना होगा।

*प्राकृतिक खेती किसानों के लिये वरदानः सांसद*

जिला स्तर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण का यह अनुपम त्यौहार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पहली बार सरकारी स्वरुप में मनाने की पहल की है। उन्होने कहा कि गोधन और गौवंश संवर्धन सरकार का अभिन्न हिस्सा हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिये वरदान तो है ही इसके अलावा यह आज की आवश्यकता भी है। वर्तमान में किसान भी इस ओर रुचि दिखा रहे हैं। सतना जिले में भी हर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होने प्राकृतिक खेती के अच्छे प्रयोगो को प्रेरणा स्वरुप किसानों के बीच रखने पर बल दिया।

महापौर योगेश श्री ताम्रकार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रकृति और अपनी अमूल्य धरोहर से जुड़े त्यौहारों को धार्मिक महत्व के साथ पूरे प्रदेशवासियों की सहभागिता से जोड़कर अपनी गौरवशाली परंपराओं का संवर्धन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button