Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का अपर कलेक्टर ने किया शुभारंभ*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा – अपर कलेक्टर वर्मा

कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का अपर कलेक्टर ने किया शुभारंभ

अपर कलेक्टर ने छात्रों को खिलाई एल्बेंडाजॉल की गोली

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/13 सितंबर 2022/

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृमी से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य को हमारा है। यह दिवस मुख्य रूप से बच्चों की पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से बचाने हेतु जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बच्चों की पेट संबंधी व्यवस्था बेहद नाजुक होती है, और यदि इसे बेहतर एवं सुदृढ़ नहीं किया जाता है, तो बच्चे बीमारियों के खिलाफ लड़ने से शक्तिहीन हो जाते है, इसलिए कृमि रोगों के हानिकारक दुष्प्रभाव को 1 से 19 वर्ष के बच्चों में जागरूकता लाने हेतु कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उक्त बात अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दिन मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस को प्रमुख रूप से बच्चों के पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। गौरतलब है कि बच्चों का पाचन तंत्र काफी ज्यादा नाजुक होता है और यदि उसका संरक्षण न किया जाए तो वह काफी जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर फैलने वाले पाचन तंत्र संक्रमण की प्रमुख वजह बाहर का खाना है। इस प्रकार का खाना हमेशा ही बच्चों के पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। पाचन तंत्र में संक्रमण होना यूं तो किसी भी सामान्य व्यक्ति में सामान्य बात है, लेकिन जब इसे समय रहते ठीक न किया जाए या इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह एक बड़ी समस्या के रूप मे उभर कर सामने आता है। इससे बचने हेतु एल्बेंडाजॉल की गोली कृमि नियंत्रण में मदद करती है, सही बच्चों को यह दवा अवश्य लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ने कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता यादव, कक्षा नौवीं की छात्रा सोनम चतुर्वेदी, कक्षा आठवीं की छात्रा नंदिता मसराम, कक्षा सातवीं की छात्रा अनन्या मिश्रा सहित अन्य विभिन्न कक्षों के छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की कृमि नियंत्रक गोली खिलाकर शुभारंभ किया तथा छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की गोली के संबंध में विधिवत जानकारी प्रदान की।

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाय.के. पासवान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कृमि संक्रमण दिवस के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की गोली के विभिन्न फायदे हैं, जैसे खून की कमी में सुधार तथा बेहतर पोषण स्तर बढ़ता है, इसे अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी और उनकी स्कूल पर अवश्य कृमि नियंत्रण की दवाई अवश्य खिलाएं।
कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक-1 डॉ० बाय.के. पासवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सोनारे, डीपीएम मनोज कुमार द्विवेदी सहित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button