Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कटनी में जलाशय की भूमि अवैध नामांतरण एवं विक्रय के विरोध में आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन

कटनी जिला मध्य प्रदेश

कटनी में जलाशय की भूमि अवैध नामांतरण एवं विक्रय के विरोध में आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

पिपरौध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

(दिनांक 29 मई 2025)

मध्य प्रदेश कटनी जिले के अंतर्गत ग्राम पिपरौध में जलाशय की पानी मद भूमि के अवैध विक्रय और नामांतरण को लेकर ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि इस भूमि का नामांतरण एक प्रसिद्ध उद्योगपति के नाम अवैधानिक तरीके से करवा लिया गया, जो अब अन्य लोगों को भूमि बेचकर उस पर अवैध निर्माण करवा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जिस भूमि का उपयोग जल संग्रहण के लिए होता है, उसे मिट्टी से भरकर जल मार्ग को बाधित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, जलाशय में पानी भराव के लिए प्राकृतिक रास्ता पाटकर वहां धर्मकांटे के लिए मार्ग बना दिया गया है। इससे न केवल जलाशय के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है, बल्कि किसानों और मवेशियों की जल उपलब्धता पर भी खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि प्रशासन तत्काल इस भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए और जलाशय के जल भराव मार्ग को पुनः चालू कराए। उनका कहना है कि पानी मद की भूमि सार्वजनिक हित के लिए आरक्षित होती है और उसका नामांतरण अथवा विक्रय पूर्णतः अवैध है।

धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिला प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button