हटा नगर की रहवासी मोनिका ने अपने (मां-बाप) के साथ-साथ (मध्य-प्रदेश) में (साहू-समाज) का नाम किया रोशन
तहसील हटा जिला दमोह मध्य प्रदेश

हटा नगर की रहवासी मोनिका ने अपने (मां-बाप) के साथ-साथ (मध्य-प्रदेश) में (साहू-समाज) का नाम किया रोशन
(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला दमोह के अंतर्गत हटा – कहते है मेहनत का फल मीठा ही होता है और परिश्रम सफलता का मोहताज नही होता है,
कुछ ऐसा ही कर दिखाया है उपकाशी नगर हटा की बिटिया ने। जिसने न केवल अपने परिवार और साहू समाज बल्कि नगर हटा का नाम मध्यप्रदेश के पटल पर अंकित कर रोशन किया है
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किये गए बोर्ड परीक्षा परिणामो की।
जिसमे नगर हटा के रमाकवि वार्ड निवासी रमेश साहू एवं सुनीता साहू की पुत्री मोनिका साहू ने कक्षा 12 में गणित संकाय से मध्यप्रदेश स्तर पर 5 वा स्थान एवं सागर संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दरअसल शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली मोनिका ने 97.4 अंक प्राप्त किये है।
छात्रा की इस सफलता पर राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू, शिक्षक आरपी साहू, शिक्षक राजेश साहू एवं अन्य सामाजिक जनों ने छात्रा के घर पहुंचकर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और छात्रा एवं परिवार जनों को बधाई देकर छात्रा के उज्जल भविष्य की कामना की।
इस दौरान राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. शाहवाल द्वारा भी छात्रा को फोन काल मे माध्यम से शुभकामनाये दी।
प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने बताया कि यह गौरवशाली अवसर है, बिटिया मोनिका ने गौरवांवित किया है, मेरी सामाजिक जनों से अपील है
अपने अपने बच्चो को इसी तरह से शिक्षा दे ताकि वह आगे बढ़ सके।
वहीं छात्रा मोनिका साहू ने सभी को मिठाई वितरित करते हुए बताया
उसके इस सफलता में माता पिता परिवार जनों सहित सहयोगी शिक्षको का भी भरपूर सहयोग मिला और मुझे पूर्ण विश्वास था कि मुझे सफलता जरूर मिलेगी,
इस सफलता में मेरी बड़ी बहन का भी सहयोग रहा,
जिन्होंने पूर्व में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त किया था।
वही छात्रा के माता पिता ने भी अपनी पुत्री की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि उनका एक ही सपना है
बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढे और उनका भविष्य स्वर्णिम हो।






