बुंदेलखंड में शेर कहे जाने बाले डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया ने संभाला पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का संभाला कार्यभार
दमोह जिला मध्य प्रदेश

बुंदेलखंड में शेर कहे जाने बाले डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया ने संभाला पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का संभाला कार्यभार
(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)
मध्य प्रदेश भोपाल. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसुमरिया ने पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है. आज वो आयोग के दफ्तर पहुंचे और वहां की कार्यप्रणाली को समझा. उनकी नियुक्ति विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले कर दी गयी थी. लेकिन कुसुमारिया ने पदभार आज संभाला.
81 वर्षीय कुसुमारिया बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. उनका जन्म दमोह जिले सकोर ग्राम में एक किसान परिवार में हुआ था. वो भारत 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सदस्य रह चुके हैं.
एमपी की दमोह सीट से सांसद रहे. कुसुमारिया विधानसभा सदस्य भी रहे. पहले तीन बार वो दमोह की हटा सीट से जीतकर आए बाद में अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलकर पथरिया कर लिया था.
*लोकसभा और विधानसभा में लंबी पारी*
रामकृष्ण कुसुमारिया पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं. वो शिवराज सरकार में कृषि मंत्री भी रहे. वह 2016 से 2019 तक बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे. अब उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.




