Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना गरीब और कमजोर लोंगो के लिये बनी वरदान*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना गरीब और कमजोर लोंगो के लिये बनी वरदान

इंडोर स्टेडियम धनपुरी में आयोजित सामूहिक विवाह में 198 जोडे़ बधे परिणाय सूत्र में

पवित्र वेद मंत्रों और कुरान की पवित्र अयातों के साथ विवाह और निकाह के पवित्र बंधन में बधे वर-वधु

जन प्रतिनिधियों और परिजनों ने नव दंपत्तियो को दिया आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/31 मार्च 2023/

मध्‍प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना मध्‍यप्रदेश के गरीब और कमजोर तबके के लोगो के लिये वरदान साबित हो रही है। मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना के अंतर्गत मध्‍यप्रदेश में हजारो दम्‍पतियों ने विवाह के पवित्र गठबंधन में बधकर सुखद दाम्‍पत्‍य जीवन जी रहे हैं और मध्‍यप्रदेश शासन की इस अभिनव और पवित्र योजना के प्रति आभार व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

शहडोल संभाग में मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जहां कमजोर एवं गरीब तबके के युवा विवाह के पवित्र गठबंधन में बधकर सुखद दाम्‍पत्‍य जीवन जी रहे है। इसी कड़ी में दिन शुक्रवार को शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के इनडोर स्टेडियम धनपुरी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयेाजित किया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 198 जोड़ो ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ अग्नि के फेरे लिये वहीं मुस्लिम समाज के 3 जोड़ो ने पवित्र कुरान की अयातों के साथ निकाह के पवित्र गठबंधन में बंधे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ढोल धमाके के साथ बारात की अगवानी की एवं उत्साह व उमंग के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु अपनी सहभागिता निभाई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत बुरहार उमा ध्रुवे, जिला पंचायत सदस्य रामवती सिंह, जगन्नाथ शर्मा, उपाध्यक्ष जनपद हर्ष प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका धनपुरी रविंद्रर कौर छाबड़ा, उपाध्यक्ष विक्रम वैभव, नगर पालिका बकहो की अध्यक्ष मौसमी केवट, उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार बुढार दीपक पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह सहित रवि कांत त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में वर-वधू के परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button