Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आश्रम का प्रभार पाने की चाहत विभाग की ही उड़वा रही है धज्जियां,विभाग के मान सम्मान में लगा रही पलीता*,

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

आश्रम का प्रभार पाने की चाहत विभाग की ही उड़वा रही है धज्जियां,विभाग के मान सम्मान में लगा रही पलीता,

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर

मामला आदिवासी कन्या आश्रम लातार से जुड़ा हुआ है जहां पर शशि साकेत पूर्व अधीक्षक आश्रम लतार का पुनः प्रभार पाने की चाहत में इस कदर परेशान है कि प्रभार पाने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आ रही है,राजनीतिक दखल,दबाव से लेकर झूठी शिकायत सभी का अनवरत करती आ रही है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साकेत पूर्व अधीक्षक ने दिनांक 28/11/2022 को दोबारा 28/12/2022 को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पत्र लिखकर आदिवासी कन्या आश्रम लतार का प्रभार दिए जाने का अनुरोध किया है,जिनको आश्रम के प्रभार गंभीर आर्थिक अनियमितता,बच्चो की उचित देखरेख का अभाव,आश्रम में व्याप्त अव्यवस्था एवम शराब की बोतले पाए जाने के कारण तत्कालीन सहायक आयुक्त ने मौके का निरीक्षण करके मुक्त किया था,मामला यही नहीं रुका साकेत ने आश्रम का पुनः प्रभार पाने के लिए अपनी जाति का उपयोग करते हुए St/SC एक्ट का उपयोग करते हुए वर्तमान अधीक्षक को आरोपित किया था,जो कि जांच उपरांत झूठी पाई गई।

साकेत पूर्व अधीक्षक के कारनामें कर्मचारी के सुचारू कार्य में व्यवधान है ही दूसरी तरफ जनजातीय कार्य विभाग की साख पर भी बट्टा लगा रही है, जहां विभाग के मुखिया विजय डेहेरिया दिन रात मेहनत करके आश्रम/छात्रावास/विद्यालय/की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए है,तो वही दूसरी ओर इस प्रकार धन लोलुप लोग विभाग के साख में पलीता लगा रहे है,जबकि स्वय सहायक आयुक्त महोदय जनवरी माह में संस्था का निरीक्षण किया एवम व्यवस्था से संतुष्ट रहे,उम्मीद है कि शीघ्र ही पटाक्षेप होगा।

Related Articles

Back to top button