Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

तेंदुए का आतंक, बीते तीन रातों में बाड़े में बंधे तीन मवेशियों का किया शिकार

जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

तेंदुए का आतंक, बीते तीन रातों में बाड़े में बंधे तीन मवेशियों का किया शिकार

आज दिनांक 14/4/2024

राजधानी एक्सप्रेस न्यूज हलचल आज की

पढ़िए सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार साहू की खास खबर ,,,,,,,,,,,🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️

छत्तीसगढ़ राज्य जिला एमसीबी जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भगवानपुर के आश्रित ग्राम रेद का मामला जहां तेंदुआ लगातार 3 मवेशियों का शिकार कर चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र कुवांरपुर के रेद गांव में 9 अप्रैल की रात तेंदुआ के द्वारा गोरेलाल की एक गाभिन गाय का शिकार कर लिया गया।

गाय को गोरेलाल जंगल के पास आमा खोलकी, कच्छ क्रमांक पी.एफ 1290 के पास बने बाड़े में बंधा था,रात में तेंदुआ आया और गाय को खा गया।
वही दूसरा मामला भी ग्राम पंचायत भगवानपुर आश्रित ग्राम रेद का है।

जहां शिव लाल यादव पिता सहदेव यादव 13 अप्रैल की शाम रोजाना की तरह अपने घर से 100 मीटर दूर बने बाड़े मैं अपने मवेशियों को बांधकर वापस घर चला गया।

जब सुबह जागकर देखा तो, मवेशियों का बड़ा टूटा हुआ था और एक बैल बाड़े में दिखाई नहीं दे रहा था।

आसपास खोजने पर पता चला कि बैल को बाड़े से 500 मीटर दूर जंगल में ले जाकर तेंदुए ने अपना शिकार बनाया।
वहीं तीसरा मामला आज 14 अप्रैल की भोर का बताया जा रहा है,

जहां रेद निवासी श्यामवती यादव अपनी गाय को अपने घर के नजदीक बने गौशाला में बंधा हुआ था।

जहां 13 अप्रैल की रात लगभग 10:00 बजे तेंदुए ने मवेशियों के बारे में घुसने का प्रयास किया मगर आसपास के लोगों ने देख लिया और तेंदुआ को जंगल की ओर भगा दिया।

मगर आज 14 अप्रैल की भोर में लगभग 4:00 बजे तेंदुआ फिर बाडे में घुसा और एक गाय को खा लिया।

वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बाड़े के पास तेंदुए के निशान को भी देखा जा सकता है,

जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह तेंदुआ ही है।
वही पीड़ित परिवार ने तेंदूआ द्वारा शिकार किए हुए मवेशियों के मुआवजे के लिए वन विभाग से गुहार लगाई,,,,,,,,👏👏👏👏👏👏

Related Articles

Back to top button