*जनकपुर में साल भर से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण राहगीरों को आए दिन जिंदगी मौत का सामना करना पड़ता है*
।कोरिया जिला छत्तीसगढ

*जनकपुर में साल भर से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण राहगीरों को आए दिन जिंदगी मौत का सामना करना पड़ता है*
( पढ़िए जिला कोरिया ब्यूरो चीफ रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट )
एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत जनकपुर का मामला जहां 3 वर्ष पहले जनकपुर में रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी मगर यह स्ट्रीट लाइट विगत साल भर से खराब पड़ी हुई है. ग्राम पंचायत जनकपुर ने स्ट्रीट लाइट का काम ठेकेदार द्वारा करवाया था. मगर आज साल भर हो गई स्टेट लाइट बिगड़ी है मगर उसे ग्राम पंचायत बनवा नहीं पा रही है.
वही हम बात करें तो हिंदू धर्म का त्योहार नवरात्रि अब प्रारंभ हो गया है और जगह-जगह मां भगवती की मूर्तियां स्थापित की गई हैं. वही मुख्य रूप से जनकपुर में हनुमान मंदिर प्रांगण में दुर्गे माता स्थापित की गई हैं जिनकी आरती में सम्मिलित होने के लिए जनकपुर और आसपास के देहात के लोग भी रात में जनकपुर पहुंचते हैं. मगर रोड में रात में अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण इन भक्तों को भी कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कीड़े मकोड़े इत्यादि.
अंधेरा होने के कारण आए दिन गाड़ियां मवेशियों से टकराती है क्योंकि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रोड के किनारे अंधेरा छाया रहता है और मवेशियों रोड पर ही अपना बसेरा किया करती हैं इस बीच अंधेरे के कारण लोगों की गाड़ियां मवेशियों से टकरा जाती हैं जिससे मवेशी को भी चोट पहुंचती है वहीं वाहन चालक को भी छोटे पहुंचती हैं. आखिर ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च करके जनकपुर में स्ट्रीट लाइट तो लगवाया गया मगर उसमें स्ट्रीट लाइट का कोई मतलब नहीं निकलता जब स्ट्रीट लाइट जले ही ना और पूरे रोड पर अंधेरा छाया हो.
विगत 3 महीने पहले जब राजधानी एक्सप्रेस न्यूज की टीम की बात जब ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से हुई थी तब उनके द्वारा बताया गया था कि स्ट्रीट लाइट नवरात्रि के पहले पहले बनवा दी जाएगी. मगर आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं बनी.
इस मामले में उपसरपंच जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह का कहना है कि स्ट्रीट लाइट मैं 33 केवी तार टूट गया था जिससे कि स्ट्रीट लाइट में फाल्ट आ गया है यह फाल्ट बहुत बड़ा था जिसे बनवाने का बजट लगभग तीन लाख के आसपास का था और ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं था मगर अब बजट की व्यवस्था कर ली गई है जिसकी सूचना ठेकेदार को दे दी गई है वही मिस्त्री को भी कुछ पैसे दे दिए गए हैं और लग भग 8 से 10 दिन के भीतर जनकपुर की स्ट्रीट लाइट जलते हुए आप सभी को नजर आएगी. जिसके बाद इस स्ट्रीट लाइट का लाभ आम जनता को मिल सकेगा.
*कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट*




