Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*खाद्य मंत्री जी के गृह जिले में सेल्समैन ने गरीबों के हक पर डाला डाका,फ्री राशन को बेच खाया..?*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

खाद्य मंत्री जी के गृह जिले में सेल्समैन ने गरीबों के हक पर डाला डाका,फ्री राशन को बेच खाया..?

शासकीय उचित मूल्य दुकान भाद के सेल्समैन राजेश चौधरी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याणअन्न योजना के तहत मिलने वाला सितंबर-दिसंबर माह में कुल 100 क्विंटल राशन भाद गांव के गरीब राशन कार्ड धारकों नहीं किया वितरण,उपरोक्त फ्री राशन की हो गई सौदेबाजी

भ्रष्टाचारी अपने काले कारनामों छुपाने के एवज में एक नेता को 40 हजार की चढ़ाई चढ़ोत्री..!

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

कोतमा – मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बैठे कुछ मठाधीश भ्रष्टाचारी सेल्समैन गरीब परिवार कार्ड धारकों को कोविड महामारी के वक्त मिलने वाला फ्री राशन बेच खाया। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के वक्त लेकर अब तक देश की गरीब आम जनता के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन देने की घोषणा की किंतु शासकीय उचित मूल्य दुकान पर विराजमान महारथी कुछ भ्रष्टाचारी सेल्समैन इस महामारी के वक्त भी गरीबों के हक पर डाका डालकर अपनी कमाई का अवसर तलाश रहे थे।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार भले ही गरीब आम जनता को दो वक्त भोजन उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर न छोड़ी हो परंतु शासकीय उचित मूल्य दुकान पदस्थ सेल्समैन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलने वाले फ्री राशन जमकर कालाबाजारी कर अपनी अपनी जेब भर कर भ्रष्टाचार परोसा। केंद्र की मोदी सरकार भले ही गरीब परिवार कार्ड धारको को दो वक्त पेट भर भोजन की व्यवस्था करने के लिए अपने राशन के भंडार की तिजोरी खोल दी हो पर इस महामारी में भी अनूपपुर जिले के कुछ उचित मूल्य दुकानों में विराजमान कुछ भ्रष्टाचारी इन्होंने लाभार्थियों को फ्री राशन न देकर उक्त राशन की कालाबाजारी कर अपनी अपनी जेब भर कर शासन को चुना लगाने का कार्य किया गया।

शा.उचित मूल्य दुकान भाद में सेल्समैन गरीबों के हक का फ्री राशन को बेच खाया –

मंलगा लैम्पस अंतर्गत ग्राम पंचायत भाद के शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पदस्थ सेल्समैन राजेश चौधरी भ्रष्टाचार व हेराफेरी की सभी हदें पार कर दी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत लगभग 250-300 गरीब परिवारों को वर्ष 2021- 22 सितंबर एवं दिसंबर माह में सभी गरीब कार्ड धारकों को प्रति एक सदस्य के हिसाब से 5 किलो फ्री गेहूं चावल राशन आया, किंतु सेल्समैन भाद राजेश चौधरी गरीब परिवार को शासन द्वारा मिलने वाला फ्री राशन गांव के गरीब कार्ड धारकों को राशन न वितरण कर, पूरा का पूरा लगभग 100 क्विंटल फ्री राशन गरीबों को न बाट कर मगरमच्छ की तरह सेल्समैन ने डकार लिया गया, सेल्समैन राजेश चौधरी बहुत ही चतुराई के साथ शासन द्वारा गरीब परिवारों को मिलने वाला फ्री राशन की कालाबाजारी की और कानो कान किसी को हवा नहीं लगने दी।

उचित मूल्य दुकान भाद में नहीं मिलती गरीबों को राशन की पर्ची –

शासकीय उचित मूल्य दुकान भाद में कई वर्षों से पदस्थ विराजमान सेल्समैन राजेश चौधरी की सत्ता पक्ष के एक भाजपा नेता से काफी करीबी माने जाते हैं जिस वजह उन्हें ऐसे कार्य करने की फ्री छूट मिली हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माह सितंबर एवं दिसंबर 2021-22 को भाद गांव के 250 से 300 गरीब कार्ड धारकों को 100 क्विंटल गेहूं चावल वितरण करने के लिए आया था किंतु सेल्समैन द्वारा सीधे-साधे ग्रामीणों के साथ छल कपट पूर्वक सितंबर दिसंबर माह का पैसे से मिलने वाला राशन तो वितरण कर दिया किंतु वही हर एक गरीब कार्ड धारक परिवारों को प्रति सदस्य के हिसाब से 5 किलो फ्री राशन नहीं दिया गया,उचित मूल्य दुकान में पैसे पर राशन वितरण करते समय मशीन में हितग्राहियों से अंगूठा लगवा कर पैसे एवं फ्री राशन दोनों की पर्ची एक साथ निकलवा कर गरीबों का फ्री मिलने वाला राशन को सेल्समैन राजेश चौधरी ने बेच खाया,वही उपरोक्त मामले की जब ग्रामीण शिकायत करते हैं तो उनका मुंह बंद करने के लिए कुछ ना कुछ उपाय ढूंढ कर हमेशा के लिए उनके मुंह बंद कर दिए जा रहे हैं।

ऐसा नहीं है सेल्समैन राजेश चौधरी के काले कारनामों की जानकारी लैम्पस प्रबंधक मंलगा को नहीं किंतु साहब के भी इस खेल के पुराने खिलाड़ी है। अब यह देखना होगा भ्रष्टाचारी सेल्समैन पर विभाग के उच्च अधिकारियों की काले कारनामे पर नजर आखिर कब पड़ेगी या फिर पुराने ढर्रे पर ही भ्रष्टाचार की जांच दौड़ेगी। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान भाद में कभी मशीन से मिलने वाली पर्ची नहीं मिलती आखिर क्यो।वही गरीबों के हक के राशन पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारी सेल्समैन अपने कारनामों को छुपाने के लिए एक कुर्ता धारी नेता को 40 हजार की चढ़ोत्री चढ़ा दी गई अपना मुंह बंद रखने के लिए और नेता जी भी भ्रष्टाचारी सेल्समैन को नेताजी बचाने का दिया आश्वासन। आज भाजपा के शासन में भाजपा के ही कुछ नेता भ्रष्टाचारियों को पनाहगार देने में लग गए तो ऐसे में भ्रष्टाचारी पर नकेल कौन कसें गा।

इनका कहना है –

मैं अभी छुट्टी में हूं कुछ दिनों पहले ही शासकीय उचित मूल्य दुकान भाद में सितंबर दिसंबर माह में फ्री राशन वितरण नहीं किया गए इसकी शिकायत हुई थी,किंतु कुछ दिनों बाद ही उपरोक्त आदमी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी जिस कारण से जांच बंद कर दी गई थी। मैं तत्काल संतोष जोशी से बात कर पूरे मामले की जानकारी लेता हूं और सेल्समैन राजेश चौधरी को मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देना चाहिए, यदि वह फोन नहीं उठा रहे हैं यह गलत बात है।

लालमणि मिश्रा
लैम्पस प्रबंधक मलगा

Related Articles

Back to top button